Breaking Newsधर्मभारत

बस्ती : कलवारी पोखरे पर छठ पर्व पर श्रद्धा और आस्था का सैलाब , अस्ताचल सूर्य को अर्घ्य देकर की गई पूजा – अर्चना

कलवारी पोखरे पर छठ पर्व पर श्रद्धा और आस्था का सैलाब , अस्ताचल सूर्य को अर्घ्य देकर की गई पूजा – अर्चना

इण्डिया नाऊ 24
जिला संवाददाता बस्ती
नवीन कुमार

बस्ती। (कलवारी) छठ महापर्व के शुभ अवसर पर सोमवार की शाम को कलवारी पोखरे पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। व्रती महिलाओं ने अस्ताचल सूर्य को अर्घ्य देकर भगवान भास्कर से परिवार की सुख – समृद्धि और आरोग्यता की कामना की। दोपहर से ही गांव गांव से ही श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया था। जैसे – जैसे सूर्यास्त का समय नजदीक आया , घाटों पर जगह – जगह पूजन की तैयारी और आरती की गूंज से पूरा माहौल भक्तिमय हो उठा। कलवारी पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। पुलिस के जवान लगातार गश्त करते रहे और भीड़ को नियंत्रित करने में लगे रहे। स्थानीय लोगों के सहयोग से घाट पर सफाई और प्रकाश की विशेष व्यवस्था और शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button