Breaking Newsधर्म

गाजीपुर : हथियाराम सिद्धपीठ पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडे, बुढ़िया माई और मां दुर्गा का किया पूजन, लिया आशीर्वाद

बेद प्रकाश पाण्डेय ब्यूरो चीफ गाजीपुर।

आज दिनांक।01/06/025को

हथियाराम सिद्धपीठ पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडे, बुढ़िया माई और मां दुर्गा का किया पूजन, लिया आशीर्वाद

जखनिया, गाजीपुर।धर्म-संस्कृति और राष्ट्रसेवा के संगम का साक्षी बना आज गाजीपुर जनपद का प्रसिद्ध सिद्धपीठ हथियाराम मठ, जब दोपहर 1:00 बजे पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पाण्डेय अपने काफिले के साथ वहां पहुंचे। उनके साथ वाराणसी के पूर्व जिलाध्यक्ष रामप्रकाश दुबे, स्थानीय भाजपा के वरिष्ठ नेता रणजीत सिंह और सौरभ सिंह भी साथ मौजूद रहे।

सिद्ध पीठ में पहुंचते ही पूर्व केंद्रीय मंत्री ने बुढ़िया माई और मां दुर्गा का विधिवत पूजन-अर्चन कर आशीर्वाद लिया। धार्मिक अनुष्ठान की गरिमा को बढ़ाते हुए उन्होंने मठ के महामंडलेश्वर भवानी नंदन यति जी महाराज से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया और लगभग दो घंटे तक धर्म, संस्कृति और राष्ट्र निर्माण पर विस्तृत चर्चा की।

इस पावन अवसर पर माहौल पूरी तरह आध्यात्मिक और भक्तिमय रहा। पूजा के उपरांत डॉ. पांण्डेय दोपहर 3:00 बजे बनारस की ओर रवाना हो गए।

भाजपा के वरिष्ठ नेता रणजीत सिंह ने बताया कि पूर्व केंद्रीय मंत्री का यह दौरा पूरी तरह धार्मिक और आध्यात्मिक रहा। उन्होंने देश और प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की निरंतर विजय के लिए मन्नत भी मांगी। उन्होंने यह भी कहा कि डॉ. पाण्डेय सदैव भारतीय संस्कृति, सनातन मूल्यों और राष्ट्र सेवा को सर्वोपरि मानते हैं और यह दौरा उसी की एक प्रेरणादायक झलक है।

सिद्ध पीठ हथियाराम मठ का यह पवित्र क्षण क्षेत्रवासियों के लिए सौभाग्यशाली रहा, जब राष्ट्र के एक वरिष्ठ नेता ने आस्था और साधना की इस भूमि को नमन किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button