Breaking Newsभारत
महिला ने विधानभवन के पास किया आत्मदाह का प्रयास, जमीन कब्जे पर सुनवाई न होने का लगाया आरोप

महिला ने विधानभवन के पास किया आत्मदाह का प्रयास, जमीन कब्जे पर सुनवाई न होने का लगाया आरोप
लखनऊ के विधानभवन के सामने महिला ने आत्मदाह का प्रयास किया। पीड़िता ने बताया कि दबंगों ने जमीन पर कब्जा कर लिया पर शिकायत करने पर भी कहीं सुनवाई नहीं हुई।
काकोरी की रहने वाली नीतू नाम की महिला ने भाई के साथ विधानभवन के पास आत्मदाह का प्रयास किया। हालांकि, वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे रोक लिया। पीड़िता का कहना है कि उसकी आठ बिसवा जमीन पर कुछ दबंगों ने कब्जा कर लिया था। कई जगह पर शिकायत करने के बाद भी सुनवाई नहीं हुई जिसके बाद वह आत्मदाह के लिए पहुंची।



