Breaking Newsभारतराजनीति

बस्ती : पूर्व विधायक रवि सोनकर ने अगौना में किया पौधरोपण

पूर्व विधायक रवि सोनकर ने अगौना में किया पौधरोपण

इण्डिया नाऊ 24
जिला संवाददाता बस्ती
नवीन कुमार

बस्ती। ‌बहादुरपुर विकास खण्ड के अन्तर्गत हिन्दी समालोचक आचार्य रामचंद्र शुक्ल की जन्मस्थली अगौना में शुक्रवार को विधानसभा महादेवा के पूर्व विधायक श्री रवि सोनकर जी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण किया। पौधारोपण के तहत पूर्व विधायक श्री रवि सोनकर जी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में एक पेड़ मां के नाम अभियान पूरे देश में चलाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य हर नागरिक को अपने मां के नाम एक पौधा लगाने के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने लोगों से भावी पीढ़ियों के उज्जवल भविष्य के लिए अधिकाधिक पेड़ लगाने और उनकी देखभाल करने का आवाहन किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से संयोजक अभिनव उपाध्याय , मंडल अध्यक्ष संजय चौरसिया , अखंड प्रताप सिंह , पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रेम प्रकाश चौधरी , श्रुति कुमार अग्रहरि , संकटा सिंह , डॉ प्रेम त्रिपाठी , ग्राम प्रधान श्री विजय यादव सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button