Breaking News

गाजीपुर : वरिष्ठ भाजपा नेता!…धीरेन्द्र सिंह के निधन पर गांव सहित क्षेत्र में शोकं की लहर।

बेद प्रकाश पाण्डेय ब्यूरो चीफ गाजीपुर।

आज दिनांक।03/06/025को

वरिष्ठ भाजपा नेता!…धीरेन्द्र सिंह के निधन पर गांव सहित क्षेत्र में शोकं की लहर।

जखनियां,गाजीपुर । भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, जखनिया प्रथम किसान मोर्चा के पूर्व मंडल अध्यक्ष तथा बुढ़ानपुर सेक्टर के प्रभारी रहे धीरेन्द्र सिंह का आज लंबी बीमारी के चलते इलाज के दौरान निधन हो गया। वह लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे और एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। उनके निधन की खबर जैसे ही क्षेत्र वासियों को लगीं, जखनिया क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

यह दुखद समाचार न केवल उनके परिवार के लिए बल्कि पूरे भाजपा परिवार और जखनिया क्षेत्र के लिए क्षति है। धीरेन्द्र सिंह एक समर्पित और जुझारू कार्यकर्ता के रूप में जाने जाते थे। उन्होंने पार्टी में संगठन को निचले स्तर पर मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई थी। उनके नेतृत्व में किसान मोर्चा ग्रामीण क्षेत्र में विशेष रूप से किसानों की समस्याओं को लेकर कई आंदोलनों और जनहितकारी योजनाओं का संचालन किया।

भाजपा जखनिया मंडल प्रथम के नेताओं, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं सहित हजारों की संख्या में क्षेत्रवासियों ने धीरेन्द्र सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित किया।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा, “धीरेन्द्र सिंह पार्टी के स्तंभों में से एक थे। उनका संगठन कौशल, मिलनसार स्वभाव और समर्पण भाव आज की राजनीति के लिए एक उदाहरण है। आज इस दुःख की घड़ी में पार्टी सहित पूरा क्षेत्र उनके परिवार के साथ खड़ा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button