Breaking Newsभारतराजनीति

सीएम योगी बोले, दीपावली का यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत सूची में शामिल होना गर्व की बात

सीएम योगी बोले, दीपावली का यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत सूची में शामिल होना गर्व की बात

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि  यह अंतरराष्ट्रीय सम्मान भारत की बढ़ती सांस्कृतिक प्रतिष्ठा का प्रतिबिंब है। पीएम मोदी के नेतृत्व में देश ने विश्व स्तर पर सांस्कृतिक उपस्थिति को व्यापक रूप से स्थापित किया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीपावली को यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत सूची में शामिल किए जाने को गर्व का पल बताया। उन्होंने कहा कि यह निर्णय उस उत्सव की वैश्विक पहचान है, जो अंधकार पर प्रकाश की विजय व नए आरंभ के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है। यह उपलब्धि भारत की सांस्कृतिक शक्ति व परंपरा की महत्ता को विश्व पटल पर और अधिक मजबूती देती है।

सीएम ने सोशल मीडिया के माध्यम से कहा कि यह सम्मान यूपी के लिए इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि अयोध्या प्रभु श्रीराम की पावन भूमि है। यहीं पर दीपावली की पहली ऐतिहासिक उत्सव परंपरा की शुरुआत हुई थी। अयोध्या केवल सांस्कृतिक आस्था का केंद्र ही नहीं, बल्कि भारतीय परंपराओं की आत्मा है। ऐसे में इस पर्व की वैश्विक मान्यता अयोध्या के आध्यात्मिक महत्व को और भी प्रखर बनाती है। यह अंतरराष्ट्रीय सम्मान भारत की बढ़ती सांस्कृतिक प्रतिष्ठा का प्रतिबिंब है।

पीएम मोदी के नेतृत्व में देश ने विश्व स्तर पर सांस्कृतिक उपस्थिति को व्यापक रूप से स्थापित किया है। भारत की परंपराओं और उत्सवों को विश्व समुदाय द्वारा अपनाया जाना सकारात्मक संकेत है। अयोध्या का शाश्वत प्रकाश मानवता को सत्य और सद्भाव के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता रहेगा। यह पर्व केवल उत्सव नहीं, बल्कि जीवन दर्शन है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button