Breaking Newsभारतराजनीति

मथुरा में सीएम योगी का ब्रजवासियों से बड़ा वादा – “आपकी भावनाओं के अनुरूप बदलेंगे पूरा ब्रज, विकास में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे”

मथुरा में सीएम योगी का ब्रजवासियों से बड़ा वादा – “आपकी भावनाओं के अनुरूप बदलेंगे पूरा ब्रज, विकास में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे”

*मथुरा।* श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज मथुरा पहुंचे। उन्होंने श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। मुख्यमंत्री करीब 30 मिनट तक जन्मस्थान परिसर में रहे और इस दौरान उन्होंने वहां मौजूद ब्रजवासियों और श्रद्धालुओं पर गुलाब के फूलों की वर्षा कर जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं।

श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए CM योगी ने कहा कि *”आपकी भावनाओं के अनुरूप पूरे ब्रज को बदलने और विकसित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।”*

CM ने कहा, *”चाहे मथुरा हो, नंदगांव हो, बरसाना हो, गोवर्धन हो या वृंदावन, सबका विकास आपकी आस्था और भावनाओं के अनुसार ही होगा। मैंने बैठक लेकर भी यह बात स्पष्ट कर दी है।”*

अपने संबोधन में CM योगी ने पिछली सरकारों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा –
*”यह सरकार भगवान राम, कृष्ण कन्हैया, बाबा विश्वनाथ, मां विंध्यवासिनी पर विश्वास करती है। जो पहले की सरकार थी, वे लोग बाबर और औरंगजेब में अपनी आस्था रखते थे। उनमें आस्था रखने वाले लोग सनातन और आप में क्या आस्था रखेंगे। उनके अनुयायी जहर घोलने का ही काम करेंगे।”*

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली सरकारें मथुरा आने से डरती थीं कि कहीं उनका वोट बैंक न हिल जाए। उन्हें तो अपने वोटों की फिक्र थी। यही कारण था कि उनके समय में जवाहर बाग कांड जैसी घटनाएं होती थीं। अब ब्रज में ऐसे कांड नहीं, रंगोत्सव होता है, ब्रजराज उत्सव होता है। यह एक नए विश्वास और प्रेरणा की शुरुआत है।

उन्होंने कहा कि भगवान कृष्ण का एक ही संदेश है – कर्तव्य पथ पर चलना। देश, सनातन और मानव के लिए काम करते हुए देश को विकसित भारत बनाना।

CM ने कहा कि ब्रजवासियों को सम्मान देने के लिए वे स्वयं हर जन्माष्टमी पर मथुरा आते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button