Breaking Newsभारत

गोरखपुर के वरिष्ठ पत्रकार संतोष यादव को मातृ शोक, सास के निधन से परिवार में शोक की लहर

गोरखपुर के वरिष्ठ पत्रकार संतोष यादव को मातृ शोक, सास के निधन से परिवार में शोक की लहर

गोरखपुर। गोरखपुर के वरिष्ठ पत्रकार और तरुण मित्र के रिपोर्टर संतोष यादव की सास का आज निधन हो गया। उनके निधन से परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है।

बताया जा रहा है कि उनकी सास की तबीयत काफी दिनों से खराब चल रही थी। उन्हें हार्ट की दिक्कत थी। आज अचानक तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर उन्हें जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में लाया गया, जहां डॉक्टरों ने बचाने का पूरा प्रयास किया, लेकिन तमाम कोशिशों के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पत्रकार संतोष यादव ने बताया कि उनके ससुराल के लोगों का हमेशा उनके और उनके परिवार पर विशेष स्नेह और सहयोग रहा है। सास के अचानक चले जाने से वह खुद को अनाथ महसूस कर रहे हैं।

उनके निधन की खबर सुनते ही पत्रकार जगत और शुभचिंतकों में शोक की लहर है। तरुण मित्र परिवार सहित तमाम पत्रकारों ने गहरी संवेदना व्यक्त की है और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button