Breaking Newsभारत

भूमाफियाओं ने मानसिक रूप से कमजोर व्यक्ति को बहला-फुसलाकर हड़पी कीमती जमीन, पीड़िता ने लगाई न्याय की गुहार

भूमाफियाओं ने मानसिक रूप से कमजोर व्यक्ति को बहला-फुसलाकर हड़पी कीमती जमीन, पीड़िता ने लगाई न्याय की गुहार

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के बेलीपार थाना क्षेत्र से भूमाफियाओं द्वारा एक गरीब परिवार की कीमती जमीन धोखाधड़ी से हड़पने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित महिला ने स्थानीय प्रशासन और पुलिस से भूमाफियाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई करने और अपनी जमीन वापस दिलाने की मांग की है।

बेलीपार थाने के भौवापार (ताल नन्दोर) की रहने वाली प्रीती पत्नी जय प्रताप ने आरोप लगाया है कि उनके पति की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। इसी का फायदा उठाकर इलाके के कुछ दलालों और भूमाफियाओं ने साजिश रची।आरोप है कि दलाल भास्कर

पुत्र स्व. रामहरी और संदीप नाम के व्यक्तियों के माध्यम से भूमाफियाओं ने पीड़ित के पति को बहला-फुसलाकर उनकी सारी कीमती जमीन अपने नाम लिखवा ली।​किश्तों में और फर्जी तरीके से हड़पी जमीन ​पीड़िता ने अपने पत्र में तारीखों का हवाला देते हुए बताया है कि यह धोखाधड़ी कई चरणों में की गई ​11 मार्च 2026 संजीव कुमार सिंह, अखिलेश चौधरी और राजेश कुमार ने कथित तौर पर बिना कोई पैसा दिए फर्जी तरीके से जमीन लिखवा ली।

​28 मार्च 2026 इसके बाद दोबारा कुछ कागजात लिखवाए गए। ​2 मई 2026भूमाफियाओं ने पीड़ित के पति को नशीला पदार्थ या कुछ खिला-पिलाकर बची-खुची सारी जमीन का बैनामा भी अपने नाम करा लिया।​पीड़ित महिला ने
उक्त लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किये जाने की मांग की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button