Breaking Newsभारत

दीवानी न्यायालय परिसर में निशुल्क पियाऊ जल का हुआ शुभारंभ

दीवानी न्यायालय परिसर में निशुल्क पियाऊ जल का हुआ शुभारंभ

​भीषण गर्मी में गोरखपुर के दीवानी न्यायालय परिसर में आने जाने वाले फरियादियों और अधिवक्ताओं के लिए शीतल पेयजल’ उपलब्ध कराने के लिए निषाद युवा वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुशील चंद साहनी एडवोकेट द्वारा निशुल्क पेयजल की व्यवस्था कराई आज उसका शुभारंभ उत्तर प्रदेश बार एसोसिएशन अध्यक्ष मधूसूदन त्रिपाठी द्वारा किया गया।
​ भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप को देखते हुए कचहरी परिसर में आने वाले फरियादियों को राहत देने के लिए एक सराहनीय पहल की शुरुआत की गई है। कचहरी परिसर के पास आम जनता के लिए ‘निःशुल्क शीतल पेयजल’ (ठंडे पानी) के स्टॉल का भव्य शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर बात करते हुए निषाद युवा वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुशील चंद साहनी एडवोकेट ने बताया कि वह प्रत्येक वर्ष अपने माता-पिता की स्मृति में इस सेवा कार्य का आयोजन करते हैं। उन्होंने कहा ​इस भीषण गर्मी में आम जनता को पीने का ठंडा पानी आसानी से उपलब्ध हो सके, यही हमारा मुख्य उद्देश्य है। पिछले 15 वर्षों से हम लगातार अपने माता-पिता की याद में यह कार्य आयोजित कर रहे हैं। जल सेवा सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है और हर सक्षम व्यक्ति को किसी न किसी रूप में जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आना चाहिए।

​इस पुनीत कार्य के शुभारंभ के अवसर पर बार काउंसिल के पूर्व चेयरमैन मधुसूदन त्रिपाठी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
​इस दौरान कचहरी के अध्यक्ष, मंत्री, पूर्व मंत्री गिरजेश मणि त्रिपाठी, वरिष्ठ अधिवक्ता राकेश गिरी, घनश्याम त्रिपाठी, सुभाष शुक्ला, कमलेश सिंह और मिफ्ताहुल सहित सैकड़ों वरिष्ठ एवं कनिष्ठ अधिवक्ता उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल की सराहना की और इसे जनहित में एक बेहद जरूरी कदम बताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button