भारतीय न्यूज एजेंसी ने गुरुकुल इनलाइटेंड पब्लिक स्कूल में साइबर अवेयरनेस एवं नारी सशक्तिकरण कार्यक्रम का किया आयोजन

भारतीय न्यूज एजेंसी ने गुरुकुल इनलाइटेंड पब्लिक स्कूल में साइबर अवेयरनेस एवं नारी सशक्तिकरण कार्यक्रम का किया आयोजन
साइबर ठगों से बचने का सबसे प्रभावी हथियार जागरूकता और सतर्कता है : साइबर कमांडो उपेंद्र कुमार सिंह
कानून महिलाओं को सुरक्षा और समान अधिकार देता है, आवश्यकता है उन्हें जानने और अपनाने की : अधिवक्ता पूजा गुप्ता

गोरखपुर। भारतीय न्यूज एजेंसी (BNA) द्वारा आज गुरुकुल इनलाइटेंड पब्लिक स्कूल में साइबर अवेयरनेस एवं नारी सशक्तिकरण विषय पर जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं उपस्थित लोगों को साइबर अपराधों से बचाव, सुरक्षित डिजिटल व्यवहार तथा महिलाओं के अधिकारों और सशक्तिकरण के प्रति जागरूक करना रहा।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में साइबर कमांडो उपेंद्र कुमार सिंह ने साइबर ठगी के नए तरीकों, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, डिजिटल भुगतान में बरती जाने वाली सावधानियों तथा साइबर अपराध की स्थिति में तुरंत शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों से सतर्क और जागरूक डिजिटल नागरिक बनने का आह्वान किया।
वहीं अधिवक्ता पूजा गुप्ता ने नारी सशक्तिकरण, महिलाओं के संवैधानिक एवं कानूनी अधिकारों, महिला सुरक्षा से जुड़े कानूनों तथा आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए छात्राओं को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में भारतीय न्यूज एजेंसी के मुख्य ट्रस्टी ई. शक्ति शंकर, कोषाध्यक्ष वर्षा रावत, डायरेक्टर बलराम सिंह, विद्यालय के प्रिंसिपल एस. डी. शुक्ला एवं वाइस प्रिंसिपल श्रीमती सीमा विजेता ने अतिथियों का स्वागत किया तथा ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों को समाज और विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी बताया।
कार्यक्रम का सफल संचालन विशाल राय ने किया। इस अवसर पर पत्रकार जावेद खान, अमित भारती, अंशुल वर्मा, दबीर आलम, अहमद फ्रेजर, महेश सरन श्रीवास्तव, आबिद अली एवं विजय कुमार गुप्ता सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में भारतीय न्यूज एजेंसी की ओर से सभी वक्ताओं एवं अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी समाजहित में ऐसे जन-जागरूकता कार्यक्रम निरंतर आयोजित करने का संकल्प लिया गया।



