Breaking Newsभारत

भाजपा के नए यूपी प्रभारी विनोद तावड़े का अखिलेश पर बड़ा हमला, बोले- PDA का मतलब ‘पराया धन अपना’

भाजपा के नए यूपी प्रभारी विनोद तावड़े का अखिलेश पर बड़ा हमला, बोले- PDA का मतलब ‘पराया धन अपना’

*लखनऊ, 05 सितंबर।* भाजपा के नए उत्तर प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े शनिवार को पहली बार दो दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंचे। लखनऊ एयरपोर्ट पर प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, प्रदेश महामंत्री संजय राय और कार्यालय प्रभारी गोविंद नारायण शुक्ला ने उनका भव्य स्वागत किया।

एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए विनोद तावड़े ने समाजवादी पार्टी के PDA पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि *”हम अखिलेश यादव के PDA को नाकाम करेंगे। उनके PDA का मतलब ‘पराया धन अपना’ है।”

तावड़े ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भाजपा विश्व का सबसे बड़ा दल बनी है और सीएम योगी के नेतृत्व में यूपी में विकास की रफ्तार तेज हुई है। भाजपा और एनडीए का हर कार्यकर्ता आने वाला विधानसभा चुनाव पूरी ताकत से लड़ेगा और जीतेगा।

बंद कमरे में होगी समीक्षा बैठक, सीएम-डिप्टी सीएम से भी मिलेंगे

दो दिवसीय दौरे पर आए तावड़े संगठन को मजबूती और 2027 चुनाव की रणनीति को धार देने के लिए बैठकों का दौर शुरू करेंगे। सबसे पहले वे प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह के साथ बंद कमरे में समीक्षा बैठक करेंगे।

इसके बाद प्रदेश पदाधिकारियों के साथ बैठक कर सांगठनिक कार्यों और भावी योजनाओं का फीडबैक लेंगे। फिर सीएम योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक के साथ कोर कमेटी की बैठक करेंगे, जिसमें मौजूदा सियासी माहौल और सरकार-संगठन के तालमेल पर मंथन होगा।

आपको बता दें कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने 18 दिसंबर को विनोद तावड़े को यूपी का नया प्रदेश प्रभारी और जगदीश ईश्वरभाई पटेल को सह-प्रभारी नियुक्त किया था। तावड़े भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और राज्यसभा सांसद हैं और हरियाणा व बिहार के प्रभारी रह चुके हैं। 2025 में उनके प्रभारी रहते ही भाजपा ने बिहार में बंपर जीत दर्ज की थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button