गोरखपुर में अखिलेश यादव का पुतला दहन करने जा रहे योगी समर्थकों से पुलिस की झड़प, माहौल गरमाया

गोरखपुर में अखिलेश यादव का पुतला दहन करने जा रहे योगी समर्थकों से पुलिस की झड़प, माहौल गरमाया
गोरखपुर, 05 सितंबर। गोरखपुर में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का पुतला दहन करने जा रहे योगी समर्थकों और पुलिस के बीच तीखी झड़प का मामला सामने आया है।
बताया जा रहा है कि योगी समर्थक हाथों में पुतला लेकर नारेबाजी करते हुए पुतला दहन करने जा रहे थे, तभी मौके पर मौजूद पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। इसी दौरान पुलिस और समर्थकों में धक्का-मुक्की और झड़प हो गई। पुलिस ने पुतला छीनकर जलने से रोक दिया।
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फिलहाल पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित कर लिया है।
दूसरी तरफ छात्र आंदोलन भी जारी –
गोरखपुर विश्वविद्यालय में छात्रों का धरना दूसरे दिन भी जारी है। छात्र दो दिन से भूख हड़ताल पर बैठे हैं। छात्रों ने प्रॉक्टर और असिस्टेंट प्रॉक्टर के ‘गुमशुदा’ पोस्टर प्रशासनिक भवन पर चस्पा कर विरोध जताया है और 2 रुपये का नकद इनाम भी घोषित किया है।


