Breaking Newsभारतराजनीति

फाजिल नगर का बदलेगा नाम, भगवान महावीर से संबंधित होगा नया नाम; सीएम योगी बोले- पहले जंगल पार्टी का आतंक था

फाजिल नगर का बदलेगा नाम, भगवान महावीर से संबंधित होगा नया नाम; सीएम योगी बोले- पहले जंगल पार्टी का आतंक था

कुशीनगर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमने माफिया को उत्तर प्रदेश से समाप्त किया है और मच्छरों को भी समाप्त किया है। मच्छर बीमारियां लाते हैं और माफिया बेरोजगारी लाते हैं। बीमारी और बेरोजगारी की समस्या का समाधान करके आज उत्तर प्रदेश में जब कोई नौकरी निकलती है तो उसमें हमारे कुशीनगर के नौजवान भी नियुक्ति पत्र प्राप्त करते हैं।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 278 परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। उन्होंने इस अवसर पर एक जनसभा को संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने तमकुही राज और पावा नगर की पवित्र भूमि पर आने का अवसर मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त की।उन्होंने कहा कि अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण के बाद यह उनका पहला दौरा है। यह स्थान भगवान राम के पुत्र कुश से जुड़ा हुआ है। यह भूमि भगवान बुद्ध और भगवान महावीर से भी संबंधित है। कुशीनगर ऐसी समृद्ध और गौरवशाली विरासत का साक्षी है।
मुख्यमंत्री ने नौ-दस साल पहले की स्थितियों को याद किया। उन्होंने बताया कि तब पहचान का संकट और बीमारी का संकट था। हर तरह के माफियाओं, जैसे रेत माफिया और खनन माफिया, का आतंक था। ‘जंगल पार्टी’ का भी खौफ फैला हुआ था।

पिछली सरकारों की स्थितिमुख्यमंत्री ने कहा कि नौ-दस साल पहले कानून-व्यवस्था की स्थिति खराब थी। ‘जंगल पार्टी’ के आतंक से लोग भयभीत रहते थे। उस समय अराजकता और कानूनहीनता का माहौल था। आज की पीढ़ी, खासकर 25 साल से कम उम्र के लोग, शायद उस डर को नहीं जानते।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमने माफिया को उत्तर प्रदेश से समाप्त किया है और मच्छरों को भी समाप्त किया है। मच्छर बीमारियां लाते हैं और माफिया बेरोजगारी लाते हैं। बीमारी और बेरोजगारी की समस्या का समाधान करके आज उत्तर प्रदेश में जब कोई नौकरी निकलती है तो उसमें हमारे कुशीनगर के नौजवान भी नियुक्ति पत्र प्राप्त करते हैं।

फाजिल नगर अब होगा पावागढ़सीएम योगी ने इस दौरान बड़ा एलान किया। उन्होंने कहा कि फाजिल नगर का नाम अब पावागढ़ होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button