Breaking Newsभारत

फतेहपुर : व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने पुलिस अधीक्षक से की मुलाकात!

व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने पुलिस अधीक्षक से की मुलाकात!

जिलाध्यक्ष शिवचंद्र शुक्ल की अगुवाई में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने नवांगतुक पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक से की प्रथम शिष्टाचार भेंट!

पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने व्यापारियों के सम्मान वा सुरक्षा का दिया पूरा भरोसा!

फतेहपुर(उ.प्र.)आज दिनांक -18.04.2026,दिन शनिवार को फतेहपुर में व्यापार मंडल की परम्परा के अनुसार जिले के नवांगतुक पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिमन्यु मांगलिक जी से व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष शिवचंद्र शुक्ल की अगुवाई में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने अंगवस्त्र पहनाकर वा पुष्पगुच्छ एवं प्रतीक चिन्ह भेंटकर प्रथम शिष्टाचार भेंट किया।

जिलाध्यक्ष शिवचंद्र शुक्ल ने बताया कि पुलिस अधीक्षक महोदय जी से बड़ी ही सार्थक मुलाकात रही,उन्होंने व्यापारी भाईयों के सम्मान के लिए पूरा भरोसा दिया है और आश्वासन दिया है कि जब भी व्यापारियों को उनकी आवश्यकता महसूस हो तो वो बेझिझक मुझसे मिल सकते हैं,हम और हमारा पूरे जिले का पुलिस फोर्स व्यापारी की सुरक्षा और सम्मान के साथ रहेगा।

जिलाध्यक्ष शिवचंद्र शुक्ल ने पुलिस अधीक्षक का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिला प्रशासन द्वारा जो भी जनहित के कार्य किए जाते हैं उन सभी कार्यों में हमारा पूरा व्यापार मंडल जिला प्रशासन के साथ कार्य करता रहा है और भविष्य में कार्य करता रहेगा।इस दौरान प्रमुख रूप इस दौरान प्रमुख रूप से व्यापार मंडल के,व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष अनिल साहू,राजेश चौधरी,वरिष्ठ जिला महामंत्री जितेंद्र सिंह यादव उर्फ सोनू,युवा के जिलाध्यक्ष सुनील कुमार गुप्ता सभासद समाजसेवी,महामंत्री अजय द्विवेदी,शहर अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता,खागा तहसील अध्यक्ष तौफीक भाई,खागा व्यापार मंडल संरक्षक कमलेश बाजपेई,किशनपुर अध्यक्ष अनिल शुक्ल ,संरक्षक सुनील शुक्ल,खखरेरू अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह उर्फ बाला जी, चाकीवा अध्यक्ष सुधांशु पाण्डेय,जिला मीडिया प्रभारी अनुपम शुक्ल,विनय कुमार,अखिलेश तिवारी,सहित अन्य लोग मौजूद रहें।

Balram Singh

India now24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button