पंद्रह बैंकों को सोना-चांदी आयात की दी मंजूरी

पंद्रह बैंकों को सोना-चांदी आयात की दी मंजूरी
नई दिल्ली। देश के 15 बैंक सोना-चांदी का आयात कर सकते हैं। सरकार ने उन सभी बैंकों की सूची जारी कर दी है, जिन्हे सोना-चांदी आयात करने की इजाजत दी है। हालांकि, दो बैंक ऐसे हैं, जिन्हें सिर्फ सोना आयात करने की अनुमति है। इन्हें चांदी का आयात करने की अनुमति नहीं दी गई है। ये बैंक 31 मार्च 2029 तक – सोना-चांदी का आयात कर सकेंगे।
वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के तहत विदेश व्यापार
महानिदेशालय नेसोना और चांदी के आयात से जुड़े नियमों में बदलाव करते हुए शुक्रवार को अधिकृत बैंकों की नई सूची जारी की है। यह बदलाव हैंडबुक ऑफ प्रोसीजर 2023 के परिशिष्ट 4 बी में संशोधन के तहत किया गया है। सरकार समय-समय पर सोने और चांदी के आयात को कंट्रोल करने के लिए अधिकृत बैंकों की सूची जारी करती हैं।इस फैसले से ज्वैलरी इंडस्ट्री और बुलियन मार्केट को फायदा होता है। क्योंकि आयात के चैनल तय हो जाते हैं। नई सूची के लागू होने के बाद अब इन्हीं बैंकों के जरिए देश में सोना और चांदी का आयात किया जा सकेगा।
इन बैंकों को मिली सरकार से इजाजत
रिजर्व बैंक द्वारा अधिकृत 15 बैंक अब सोना और चांदी का आयात कर सकेंगे। इनमें एक्सिस बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, डॉयचे बैंक, फेडरल बैंक, एचडीएफसी बैंक, इंडस्ट्रियल एंड कमर्शियल बैंक ऑफ चाइना, आईसीआईसीआई बैंक, इंडसइंड बैंक, इंडियन ओवरसीज बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, करूर वैश्य बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, आरबीएल बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और यस बैंक शामिल है।


