Breaking Newsभारत
गीडा में खनन माफियाओं का दुस्साहस, मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट पर ‘ग्रहण’!

ब्रेकिंग न्यूज…..
गीडा में खनन माफियाओं का दुस्साहस, मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट पर ‘ग्रहण’!
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ड्रीम प्रोजेक्ट गीडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण गोरखपुर क्षेत्र से एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। जहाँ एक तरफ सरकार इस क्षेत्र को औद्योगिक हब बनाने के लिए दिन-रात जुटी है, वहीं दूसरी ओर खनन माफियाओं ने यहाँ ‘तांडव’ मचा रखा है।
गीडा द्वारा अधिग्रहित की गई बेशकीमती भूमि से माफियाओं ने रातों-रात 20 फिट गहरी मिट्टी खोद डाली है।


