Breaking Newsभारत

जखनियां/गाजीपुर : खरवार समाज की जखनियां तहसील बैठक एवं चुनाव 6 सितंबर को

खरवार समाज की जखनियां तहसील बैठक एवं चुनाव 6 सितंबर को

रजवन्ता इंटर कॉलेज में जुटेंगे खरवार समाज के लोग, अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील

जखनियां/गाजीपुर। अखिल भारतवर्षीय खरगवंशी (खरवार) क्षत्रिय महासभा, शाखा-गाजीपुर के तत्वावधान में जखनियां तहसील स्तरीय बैठक एवं चुनाव कार्यक्रम का आयोजन आगामी 6 सितंबर 2026, दिन रविवार को किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर समाज के लोगों में उत्साह है और अधिक से अधिक खरवार बंधुओं को कार्यक्रम में शामिल होने का आह्वान किया गया है।आयोजकों के अनुसार तहसील स्तरीय बैठक एवं चुनाव कार्यक्रम रजवन्ता इंटर कॉलेज, जखनियां, यूनियन बैंक के पास आयोजित होगा। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 10 बजे से किया जाएगा। इस दौरान खरवार समाज की एकजुटता, संगठन को मजबूत करने तथा सामाजिक हितों से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किए जाने की उम्मीद है।बैठक में समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की सहभागिता के साथ संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की जाएगी। वहीं चुनाव कार्यक्रम के माध्यम से संगठन को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने की दिशा में आवश्यक प्रक्रिया पूरी की जाएगी। आयोजकों ने समाज के सभी वर्गों के लोगों से कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है।आयोजक विनोद कुमार खरवार ने खरवार बंधुओं से आग्रह किया कि वे निर्धारित समय पर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर बैठक एवं चुनाव कार्यक्रम को सफल बनाएं। उन्होंने कहा कि समाज की मजबूती और सामाजिक एकता के लिए सभी लोगों की सहभागिता आवश्यक है।उन्होंने खरवार समाज के लोगों से अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर संगठनात्मक कार्यक्रम को सफल बनाएं और समाज की एकजुटता का परिचय दें।स्थान: रजवन्ता इंटर कॉलेज, जखनियां (यूनियन बैंक के पास)
दिनांक: 6 सितंबर 2026, रविवार
समय: प्रातः 10 बजे से

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button