Breaking Newsभारत

गाजीपुर : दहेज उत्पीड़न के मामले में वांछित 58 वर्षीय अभियुक्त गिरफ्तार

दहेज उत्पीड़न के मामले में वांछित 58 वर्षीय अभियुक्त गिरफ्तार

नन्दगंज पुलिस ने सहेड़ी चट्टी के पास से विजय बिन्द को दबोचा, विधिक कार्रवाई जारी

गाजीपुर, 03 सितंबर 2026। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत नन्दगंज पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दहेज उत्पीड़न से संबंधित मुकदमे में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्त को सहेड़ी चट्टी के पास से गिरफ्तार किया।पुलिस के अनुसार, उपनिरीक्षक औरंगजेब खाँ मय हमराह क्षेत्र में वांछित अभियुक्तों की तलाश में भ्रमण कर रहे थे। इसी दौरान थाना नन्दगंज में पंजीकृत मु0अ0सं0 257/2026, धारा 80(2), 85 बीएनएस एवं 3/4 डीपी एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त विजय बिन्द पुत्र स्वर्गीय रामबचन बिन्द, उम्र करीब 58 वर्ष, निवासी ग्राम धरवां, थाना नन्दगंज, जनपद गाजीपुर को गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक औरंगजेब खाँ मय हमराह, थाना नन्दगंज, जनपद गाजीपुर।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button