गाजीपुर : 25 हजार का इनामी वांछित अभियुक्त कृष्णा कुमार उर्फ किशन गिरफ्तार

25 हजार का इनामी वांछित अभियुक्त कृष्णा कुमार उर्फ किशन गिरफ्तार
शादियाबाद पुलिस ने सिरगिथा पुलिया के पास से दबोचा, दो मुकदमों में चल रहा था वांछित
गाजीपुर, 03 सितंबर 2026। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत शादियाबाद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने थाना शादियाबाद में दर्ज दो मुकदमों से संबंधित 25 हजार रुपये के पुरस्कार घोषित वांछित अभियुक्त कृष्णा कुमार उर्फ किशन को गिरफ्तार कर लिया।प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार मिश्र मय हमराह पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में अपराधियों की तलाश एवं गिरफ्तारी के लिए अभियान चला रहे थे। इसी दौरान पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए सिरगिथा पुलिया के पास से कृष्णा कुमार उर्फ किशन पुत्र महेन्द्र बिन्द, निवासी ग्राम हरखूपुर, थाना नन्दगंज, जनपद गाजीपुर को गिरफ्तार किया।पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त थाना शादियाबाद पर पंजीकृत मु0अ0सं0 35/2026 धारा 305(e) बीएनएस तथा मु0अ0सं0 44/2026 धारा 305(e) बीएनएस से संबंधित मामले में वांछित चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर पुलिस की ओर से 25,000 रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया था गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस टीम की इस कार्रवाई को अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान की महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।कृष्णा कुमार उर्फ किशन पुत्र महेन्द्र बिन्द, निवासी ग्राम हरखूपुर, थाना नन्दगंज, जनपद गाजीपुर।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम मे प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार मिश्र मय हमराह, थाना शादियाबाद, जनपद गाजीपुर।



