छत्तीसगढ़ : ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु कार्यशाला आयोजित

ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु कार्यशाला आयोजित
शैलेंद्र कुमार द्विवेदी
इंडिया नाऊ २४
छत्तीसगढ़

बलरामपुर, 30 मई 2026/ स्वच्छ एवं सुंदर नगर के निर्माण तथा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से नगर पालिका परिषद बलरामपुर में ठोस अपशिष्ट प्रबन्धन नियमावली 2026 विषय पर नगर पालिका परिषद के सभाकक्ष में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजन किया गया।
कार्यशाला के दौरान प्रतिभागियों को ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 के प्रावधानों, कचरे के पृथक्करण, संग्रहण, परिवहन, प्रसंस्करण एवं वैज्ञानिक निस्तारण की प्रक्रिया की जानकारी दी गई।
कार्यशाला में बताया गया कि स्वच्छता केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि जनसहभागिता से ही इसे सफल बनाया जा सकता है। कार्यशाला में घर-घर से सूखा एवं गीला कचरा अलग-अलग एकत्रित करने, प्लास्टिक अपशिष्ट के उचित प्रबंधन, सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता बनाए रखने तथा नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया साथ ही अन्य नागरिकों को भी जागरूक करने प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने नगर को स्वच्छ, स्वस्थ बनाने के लिए सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया।
उल्लेखनीय है कि कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी के मार्गदर्शन एवं जिला पंचायत सीईओ श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर के नेतृत्व में अपशिष्ट प्रबंधन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर कार्यशाला आयोजित करते हुए विस्तृत जानकारी दी जा रही है और क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा रहा है।
कार्यशाला में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) श्री अभिषेक गुप्ता, नगर पालिका अध्यक्ष श्री लोधी एक्का, उपाध्यक्ष श्री दिलीप सोनी, पार्षदगण सहित नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारी, स्वच्छता दीदी, स्वच्छता कमांडो तथा अन्य संबंधित हितग्राही उपस्थित रहे।



