Breaking Newsभारत

गोरखपुर: सपा नेता मंतोष यादव पर लगे आरोपों का युवती के माता-पिता ने किया खंडन, कहा- विरोधियों ने बेटी को बहला-फुसलाकर फैलाई भ्रामक खबर

गोरखपुर: सपा नेता मंतोष यादव पर लगे आरोपों का युवती के माता-पिता ने किया खंडन, कहा- विरोधियों ने बेटी को बहला-फुसलाकर फैलाई भ्रामक खबर

*गोरखपुर।* समाजवादी पार्टी नेता मंतोष यादव की छवि धूमिल करने के लिए सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही भ्रामक खबरों को लेकर युवती के माता-पिता ने रविवार को गोरखपुर प्रेस क्लब में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर खंडन किया।

युवती के पिता अरुणेश कुमार शर्मा और उनकी पत्नी ने मीडिया के सामने कहा कि उनकी बेटी की शिकायत पर पुलिस ने अनूप यादव पुत्र संतोष यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा था।

माता-पिता का आरोप है कि इस मामले को लेकर गांव के ही कुछ विरोधियों ने उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर और लालच देकर सपा नेता मंतोष यादव के खिलाफ सोशल मीडिया पर झूठी और भ्रामक खबरें फैलाईं।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि मंतोष यादव के खिलाफ लगाए जा रहे सभी आरोप पूरी तरह से बेबुनियाद, झूठे और निराधार हैं। विरोधियों द्वारा जानबूझकर उनकी छवि को धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है।

माता-पिता ने लोगों से अपील की है कि ऐसी भ्रामक खबरों पर ध्यान न दिया जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button