जखनिया (गाजीपुर) : ‘ओम जी ग्रुप सिर्फ संस्थान नहीं, विश्वास का प्रतीक’ : जखनिया बाजार में शिक्षकों ने चलाया जनसंपर्क अभियान

‘ओम जी ग्रुप सिर्फ संस्थान नहीं, विश्वास का प्रतीक’ : जखनिया बाजार में शिक्षकों ने चलाया जनसंपर्क अभियान

जखनिया (गाजीपुर), 11 जुलाई। तहसील जखनिया अंतर्गत गौरा खास स्थित ओम जी पीजी कॉलेज के शिक्षकों एवं संस्थान के प्रतिनिधियों ने शनिवार को जखनिया बाजार में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाकर शिक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का संदेश दिया। इस दौरान शिक्षकों ने बाजार में भ्रमण कर लोगों से सीधे संवाद किया तथा संस्थान की विभिन्न शैक्षणिक एवं व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की जानकारी दी।अभियान के दौरान शिक्षकों ने संस्थान द्वारा प्रकाशित पंपलेट वितरित करते हुए अभिभावकों, विद्यार्थियों एवं व्यापारियों से मुलाकात की। उन्होंने लोगों से संस्थान के प्रति उनकी राय जानी, सुझाव प्राप्त किए तथा वर्षों से कायम विश्वास को और अधिक मजबूत बनाने का प्रयास किया।शिक्षकों ने बताया कि ओम जी ग्रुप के अंतर्गत संचालित विभिन्न शिक्षण संस्थानों में विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासित वातावरण तथा आधुनिक संसाधनों के साथ अध्ययन की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। संस्थान का उद्देश्य केवल डिग्री प्रदान करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को रोजगारपरक एवं नैतिक शिक्षा देकर उनके उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करना है।जनसंपर्क के दौरान लोगों को बताया गया कि संस्थान में बी.ए., एम.ए., बी.एससी., एम.एससी., बी.कॉम., एम.कॉम., आईटीआई, डी.फार्मा (एलोपैथ), डी.फार्मा (आयुर्वेद), जी.एन.एम., बी.एड., डी.एल.एड. (बीटीसी) सहित अनेक मान्यता प्राप्त पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। इन सभी पाठ्यक्रमों में योग्य एवं अनुभवी शिक्षकों के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की जा रही है।शिक्षकों ने कहा कि “ओम जी ग्रुप केवल एक नाम नहीं, बल्कि क्षेत्र के अभिभावकों और विद्यार्थियों के विश्वास का प्रतीक बन चुका है।” यही विश्वास संस्थान की सबसे बड़ी पूंजी है और इसी को बनाए रखने के लिए समय-समय पर जनसंपर्क एवं जागरूकता अभियान चलाए जाते हैं।जनसंपर्क के दौरान शिक्षकों ने आमजन से शिक्षा व्यवस्था से जुड़े सुझाव भी प्राप्त किए और उन्हें विश्वास दिलाया कि संस्थान भविष्य में भी बेहतर शैक्षणिक वातावरण, उत्कृष्ट शिक्षण व्यवस्था तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा। इस अवसर पर जखनिया बाजार में बड़ी संख्या में लोगों ने शिक्षकों से संवाद कर संस्थान की गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की तथा उनके प्रयासों की सराहना की।

