Breaking Newsभारत

गोरखपुर में कांग्रेस की मासिक बैठक: बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर, विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज

गोरखपुर में कांग्रेस की मासिक बैठक: बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर, विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज

गोरखपुर। जिला कांग्रेस कमेटी गोरखपुर की मासिक बैठक जिला अध्यक्ष राजेश कुमार तिवारी के नेतृत्व में जिला कार्यालय पर आयोजित की गई। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत व सक्रिय बनाने पर विस्तृत चर्चा हुई।

बैठक में हाल ही में AICC पर्यवेक्षक एवं सांसद श्यामकुमार दौलत बर्वे द्वारा विभिन्न ब्लॉकों के निरीक्षण के दौरान दिए गए सुझावों और दिशा-निर्देशों की समीक्षा की गई। पर्यवेक्षक द्वारा जिला कांग्रेस कमेटी के संगठनात्मक कार्यों की सराहना किए जाने पर भी चर्चा हुई।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राजेश तिवारी ने कहा कि पर्यवेक्षक द्वारा संगठन की कार्यप्रणाली की सराहना कार्यकर्ताओं के लिए उत्साहवर्धन का विषय है। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत, सक्रिय और प्रभावी बनाया जाएगा। प्रत्येक कार्यकर्ता को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी और जनता से सीधा संवाद स्थापित कर जनसमस्याओं को मजबूती से उठाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि संगठन को बूथ स्तर पर सक्रिय करने के लिए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी जा रही है और हर माह प्रगति की समीक्षा की जाएगी।

इस बैठक में जिला मीडिया सेल अध्यक्ष गोरखलाल श्रीवास्तव, प्रमोद नायक, श्रवण कुमार पांडे, सतेंद्र निषाद, डॉ. चिन्मय पांडे, श्रीश उपाध्याय, स्नेहलता गौतम, जयंत पाठक, दयानंद सिंह दुसाध, विक्रमादित्य, हजारीलाल जायसवाल, अनिल सोनकर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button