Breaking Newsभारत

लखनऊ में आफत की बारिश: राजधानी में सड़कें धंसी, नाले में गिरी कार, विधानभवन के सामने 12 फीट गहरा गड्ढा, कोटे से 11% ज्यादा बरसा पानी

लखनऊ में आफत की बारिश: राजधानी में सड़कें धंसी, नाले में गिरी कार, विधानभवन के सामने 12 फीट गहरा गड्ढा, कोटे से 11% ज्यादा बरसा पानी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में लगातार तीसरे दिन हो रही झमाझम बारिश ने नगर निगम और PWD के दावों की पोल खोल दी है। शहर के कई इलाकों में सड़कें 8 से 12 फीट तक धंस गई हैं, तो पॉश इलाकों में भी सीवर लीकेज से हाहाकार मचा है।

गुरुवार को सुबह से ही तेज हवाओं के साथ रुक-रुक कर हो रही बारिश के चलते चिनहट, इंदिरानगर, इस्माइलगंज, विकासनगर में सीवर के आसपास की सड़कें बुरी तरह धंस गईं। सबसे बड़ी लापरवाही का मामला हजरतगंज में सामने आया, जहां विधानसभा भवन के ठीक सामने सड़क धंस गई। सड़क की मरम्मत के लिए नगर निगम और पीडब्ल्यूडी की टीमें एक्टिव हो गई हैं।

इंदिरानगर के लेखराज मेट्रो स्टेशन के पास सड़क धंसने से एक कार नाले में गिर गई। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।

कोटे से 11% ज्यादा बारिश, आज भी ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने आज भी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। आंकड़ों के मुताबिक 2 सितंबर तक लखनऊ में कुल 589.5 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है, जबकि सामान्य बारिश 532.1 मिलीमीटर है। यानी अब तक 57.4 मिलीमीटर ज्यादा, यानी 11 फीसदी ज्यादा बारिश रिकॉर्ड हो चुकी है।

लगातार बारिश से शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button