गोरखपुर में आज 4 घंटे बिजली रहेगी गुल, सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक कटौती – इन इलाकों पर असर

गोरखपुर में आज 4 घंटे बिजली रहेगी गुल, सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक कटौती – इन इलाकों पर असर
गोरखपुर। शहर में रोड चौड़ीकरण, लाइन शिफ्टिंग और विद्युत लाइनों के स्ट्रेंथेनिंग कार्य के चलते सोमवार को कई इलाकों में बिजली सप्लाई बाधित रहेगी।
बिजली विभाग के अनुसार सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक शटडाउन लिया जाएगा।
कौन से इलाके प्रभावित रहेंगे?
1. पादरी बाजार, राप्तीनगर, गोला क्षेत्र –
पादरी बाजार और राप्तीनगर उपकेंद्र के 11 केवी फेस-3 व 11 केवी मोती पोखरा फीडर,
दुर्गाबाड़ी उपकेंद्र के 11 केवी हनुमंतनगर फीडर समेत
विद्युत उपकेंद्र पकड़ी, गोला ग्रामीण, गोला तहसील और सरहरी की बिजली सप्लाई सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक बंद रहेगी।
2. इंजीनियरिंग कॉलेज उपकेंद्र से जुड़े इलाके –
33/11 केवी इंजीनियरिंग कॉलेज उपकेंद्र से निकलने वाले दिव्यानगर और जलकल फीडर की सप्लाई दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक बाधित रहेगी। इस दौरान पेड़ों की डालियों की छंटाई, लताओं की सफाई, ट्रांसफार्मर क्षेत्र की सफाई और अनुरक्षण का काम कराया जाएगा।
इससे महादेवपुरम, वीरबहादुरपुरम, शिवपुर, दिव्यानगर विस्तार, रामायण पार्क और बसेरा क्षेत्र प्रभावित रहेंगे।
बिजली विभाग ने लोगों से अपील की है कि कटौती शुरू होने से पहले बिजली से जुड़े जरूरी काम निपटा लें, ताकि किसी तरह की परेशानी न हो। कार्य पूरा होते ही बिजली सप्लाई सामान्य कर दी जाएगी।



