Breaking Newsभारत

गोरखपुर में 8 सितंबर को समाजवादी व्यापार सभा का मंडलीय व्यापारी सम्मेलन, चार जिलों के व्यापारी जुटेंगे

गोरखपुर में 8 सितंबर को समाजवादी व्यापार सभा का मंडलीय व्यापारी सम्मेलन, चार जिलों के व्यापारी जुटेंगे

गोरखपुर / लखनऊ। समाजवादी पार्टी की व्यापार सभा का मंडलीय व्यापारी सम्मेलन 08 सितंबर 2026 को गोरखपुर में आयोजित किया जाएगा।

समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल द्वारा 30/08/2026 को जारी पत्रांक 476/2026 के अनुसार यह सम्मेलन *समाजवादी व्यापार सभा उ0प्र0 का पी0डी0ए0 व्यापारी मंडलीय सम्मेलन* के रूप में होगा।

आयोजक –
श्री विजय जायसवाल (प्रदेश उपाध्यक्ष, समाजवादी व्यापार सभा उ0प्र0), श्री राहुल गुप्ता (प्रदेश सचिव), श्री अश्वनी जायसवाल सूरज (जिलाध्यक्ष, समाजवादी व्यापार सभा गोरखपुर) तथा श्री राहुल अहरारी (महानगर अध्यक्ष, समाजवादी व्यापार सभा गोरखपुर) द्वारा।

स्थान – पुराना आर0टी0ओ0 ऑफिस, सिविल लाइन्स स्थित गोकुल अतिथि भवन, गोरखपुर।

कौन होंगे शामिल –
इस सम्मेलन में जनपद गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर एवं महराजगंज के व्यापारी उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में *राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजवादी व्यापार सभा श्री मनीष जगन अग्रवाल और प्रदेश अध्यक्ष श्री प्रदीप जायसवाल मुख्य अतिथि* के रूप में शामिल होंगे।

प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने जिलाध्यक्ष बृजेश कुमार गौतम और महानगर अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी सहित सभी पदाधिकारियों, पूर्व सांसद/पूर्व विधायकों से कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button