यूपी राजनीति: मायावती का बड़ा फैसला, भतीजे ईशान आनंद की सक्रिय राजनीति में एंट्री; मिली अहम जिम्मेदारी

यूपी राजनीति: मायावती का बड़ा फैसला, भतीजे ईशान आनंद की सक्रिय राजनीति में एंट्री; मिली अहम जिम्मेदारी
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने पार्टी संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए अपने छोटे भतीजे ईशान आनंद को सक्रिय राजनीति में उतारने का फैसला किया है। उन्हें बसपा में मुख्य सेक्टर प्रभारी बनाया गया है और कुछ अन्य राज्यों का प्रभार भी सौंपे जाने की चर्चा है।
किन्हें करेंगे रिपोर्ट: सूत्रों के अनुसार, ईशान आनंद सीधे बसपा सुप्रीमो मायावती और अपने पिता व पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आनंद कुमार को रिपोर्ट करेंगे।
आकाश आनंद को राष्ट्रीय संयोजक के पद से हटाए जाने के बाद से ही उनके छोटे भाई ईशान को पार्टी में कोई बड़ी जिम्मेदारी दिए जाने की संभावना जताई जा रही थी।
बैठकों में सक्रियता: ईशान हाल ही में हुई बसपा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की मैराथन बैठक में शामिल हुए थे। इससे पहले वे मायावती के जन्मदिन के अवसर पर भी नजर आए थे।
अन्य नेताओं का बढ़ा कद: चर्चा है कि नेशनल कोऑर्डिनेटर रामजी गौतम और लालाराम का कद बढ़ाते हुए उन्हें भी कुछ अन्य राज्यों की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है।



