बस्ती : सही दिशा में चलने से अवश्य मिलेगी मंजिल

सही दिशा में चलने से अवश्य मिलेगी मंजिल
इण्डिया नाऊ 24
जिला संवाददाता बस्ती
नवीन कुमार
बस्ती। बजाज हिन्दुस्थान शुगर मिल रूधौली स्थित बजाज देवालय में छः दिवसीय स्थापत्य वास्तु कथा ज्ञान यज्ञ के अंतिम दिवस के उद्बोधन में आचार्य सुशील बलूनी ने मनु , ध्रुव , राजा अंग , महाराज पृथु , दुराचारी राजकुमार बेन तथा महाराज पृथु की कथाएं विस्तार पूर्वक सुनाई। आज आचार्य जी ने उत्तर भारत में क्यों गणपति जी की मूर्ति विसर्जित नहीं करनी चाहिए व पर्व उत्सवों जैसे कि नवरात्रि आदि में हमें क्या अचार संहिता का पालन करना है , कैसे प्रकृति को शुद्ध रखना है इस पर विस्तार से चर्चा की। श्री बलूनी ने कहा कि भारत में जन्मी वास्तु विद्या को आज समाज ने भुला सा दिया है। यह विद्या मनुष्य के जीवन में सुख समृद्धि शांति यश एवं कीर्ति प्रदान करती है। यदि जन सामान्य को सुखी रहना है तो हमें वास्तविक विज्ञान के नियम सिद्धान्तों का बारीकी से अध्ययन कर आत्मसात करना होगा। इस अवसर पर आचार्य सुशील बलूनी जी द्वारा इस आयोजन में उपस्थित सभी श्रोतागणों का आभार प्रकट किया गया। आचार्य सुशील बलूनी जी ने स्थानीय विद्यालयो के बच्चों को स्मृति चिन्ह भी भेंट किये और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। स्थापत्य एवं वास्तु ज्ञान यज्ञ की कथा का समापन के बाद बुधवार को श्री मद् भागवत यज्ञ की पूर्णाहुति होगी।
युनिट हेड शुगर विवेक कुमार तिवारी , डिस्टलरी डिविजन युनिट हेड मिहिर कुमार नायर , जोनल हेड एचआर नरेन्द्र कुमार शुक्ला , श्रवण कुमार चौहान , केपी सिंह , हरीश सिंह , गगन कुमार पाण्डेय , संदीप कुमार खोखर , राजीव शर्मा सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय किसान एवं उनके परिवार जनों ने भाग लिया।