फतेहपुर : यमुना में डूबे युवक का नहीं लगा सुराग

यमुना में डूबे युवक का नहीं लगा सुराग
फतेहपुर । किशनपुर कस्बे के यमुना घाट पर शनिवार को डूबे भूपेंद्र सिंह का चौबीस घंटे बीत जाने के बाद भी पता नहीं चल सका है।
बता दें कि कस्बा निवासी भूपेंद्र सिंह शनिवार दोपहर अपने पड़ोसी के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए यमुना नदी किनारे गया था। अंतिम संस्कार के बाद ग्रामीण लौट रहे थे तभी भूपेंद्र स्नान करने के लिए नदी में उतर गया। कुछ ही दूर जाने पर वह गहरे पानी में चला गया और देखते ही देखते डूब गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और स्थानीय गोताखोरों ने तलाश शुरू की, लेकिन सफलता नहीं मिली। रात को एसडीआरएफ टीम घटनास्थल पर पहुंची और रविवार सुबह से ड्रोन, नाव और जाल की मदद से खोज अभियान चलाया। स्थानीय मछुआरे भी लगातार तलाश में जुटे रहे। देर शाम स्थानीय विधायिका कृष्णा पासवान भी घाट पर पहुंचीं और परिजनों को ढांढस बंधाया। उन्होंने रेस्क्यू टीम को लगातार प्रयास जारी रखने के निर्देश दिए।समाचार लिखे जाने तक भूपेंद्र की तलाश जारी थी।
Balram Singh
India Now24



