अखिलेश यादव बोले-भाजपा ने झूठे वादे किए, महिलाओं से हो रहे अपराध; कहां गया एंटी रोमियो स्क्वाड

अखिलेश यादव बोले-भाजपा ने झूठे वादे किए, महिलाओं से हो रहे अपराध; कहां गया एंटी रोमियो स्क्वाड
अखिलेश यादव ने कहा कि इनका एंटी रोमियो स्क्वाड सिर्फ कागजों पर है। भाजपा ने प्रदेश की कानून व्यवस्था को चौपट कर दिया।
सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा पर तंज कसा है। सोमवार को उन्होंने कहा,भाजपा सरकार में महिलाओं और बेटियों के साथ अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। महिला सुरक्षा को लेकर भाजपा सरकार के सारे दावे झूठे हैं। महिलाओं के साथ अपराध में उत्तर प्रदेश देश में सबसे आगे है।
मैनपुरी में शनिवार को कक्षा-11 की छात्रा की गला घोटकर हत्या कर दी गई। अंबेडकरनगर के मालीपुर में दलित छात्रा का शव खेत में मिला। संत कबीर नगर में कंप्यूटर सेंटर पर काम करने वाली महिला की हत्या कर लाश नहर में फेंक दी गई। लखनऊ के चिनहट में महिला से दुष्कर्म हुआ। ये घटनाएं उदाहरण मात्र हैं।
एंटी रोमियो स्क्वाड सिर्फ कागजों परअखिलेश यादव ने कहा कि इनका एंटी रोमियो स्क्वाड सिर्फ कागजों पर है। भाजपा ने प्रदेश की कानून व्यवस्था को चौपट कर दिया। सरकार अपराध और अपराधियों पर नियंत्रण करने के बजाय अपने राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ बदले की भावना से काम कर रही है। 2027 में जनता भाजपा के झूठ का अंत कर देगी।

