गोरखपुर: तारामंडल में श्रीराम कथा का भव्य शुभारंभ, हजारों महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा दक्षिणांचल

गोरखपुर: तारामंडल में श्रीराम कथा का भव्य शुभारंभ, हजारों महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा दक्षिणांचल
*गोरखपुर, 7 सितंबर।* तारामंडल स्थित उर्वी रिसॉर्ट में 9 दिवसीय श्रीराम कथा का भव्य शुभारंभ रविवार को कलश यात्रा के साथ हुआ।

शुभारंभ से पहले पंचमुखी हनुमान मंदिर, तारामंडल से बैंड-बाजे के साथ विशाल कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा में हजारों की संख्या में सुहागिन महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर भाग लिया। प्रख्यात कथाव्यास *आचार्य धीरज कृष्ण जी महाराज* को रथ पर सवार कर नगर के दक्षिणांचल में भ्रमण कराया गया।
कलश यात्रा मुख्य मार्गों से होते हुए कथा स्थल उर्वी रिसॉर्ट पहुंची, जहां कथा संयोजक समिति और तारामंडल-रुस्तमपुर की सभी समितियों ने महिलाओं को मां की चुनरी ओढ़ाकर सम्मानित किया।
कथा स्थल पर कथाव्यास आचार्य धीरज कृष्ण जी महाराज को व्यास गद्दी पर विराजमान किया गया। आगंतुक अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर और रामायण की आरती के साथ श्रीराम कथा का शुभारंभ किया गया।
*प्रथम दिन – रामायण की महत्ता पर प्रकाश*
कथा के प्रथम दिन कथाव्यास धीरज कृष्ण महाराज ने श्रीराम कथा और रामायण की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि रामायण केवल ग्रंथ नहीं, बल्कि परिवार और समाज को जोड़ने का सूत्र है।
*कथा का समय*
कथा संयोजक परम पूज्य विजय कौशल जी महाराज, आचार्य अविनाश मिश्र और गोविंद जी श्रीवास्तव ने बताया कि श्रीराम कथा का आयोजन *प्रतिदिन सायं 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक* होगा। *14 सितंबर को पूर्णाहुति के साथ विशाल भंडारे* का आयोजन किया जाएगा।
इस अवसर पर मनजीत श्रीवास्तव बाबू, अविनाश श्रीवास्तव, हिमांशु मिश्रा, संतोष त्रिपाठी, सर्वेश दुबे, गोलू सिंह, अवधेश चन्द, उपमन्यु त्रिपाठी उर्फ निप्पू तिवारी, प्रभाकर दुबे, राजेश सिंह, जगन्नाथ श्रीवास्तव, सुधीर सिंह, चंदन श्रीवास्तव, शुभम त्रिपाठी, श्रीकृष्ण श्रीवास्तव, राम नयन यादव, विश्व दीपक श्रीवास्तव, प्रशांत श्रीवास्तव, निखिल त्रिपाठी, सतीश शुक्ला सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।


