Breaking Newsभारत

गोरखपुर घाट हादसा: मृतक अधिवक्ताओं के परिजनों को 9-9 लाख की मदद, DM दीपक मीणा ने दिया चेक, अब घाट पर बैठने पर रोक – लगे चेतावनी पोस्टर

गोरखपुर घाट हादसा: मृतक अधिवक्ताओं के परिजनों को 9-9 लाख की मदद, DM दीपक मीणा ने दिया चेक, अब घाट पर बैठने पर रोक – लगे चेतावनी पोस्टर

*गोरखपुर।* गुरु गोरक्षनाथ घाट पर गुंबद गिरने से हुए हादसे में मारे गए दो अधिवक्ताओं के मामले में योगी सरकार ने बड़ी राहत का ऐलान किया है।

मृतक अधिवक्ता *आलोक अस्थाना और संजय सिंह* के परिजनों को *आपदा राहत कोष से 4-4 लाख और मुख्यमंत्री राहत कोष से 5-5 लाख रुपये, कुल 9-9 लाख रुपये* की आर्थिक सहायता दी गई है।

*जिलाधिकारी दीपक मीणा* ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुद इस घटना का संज्ञान लिया था और पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया था। फिलहाल तत्काल सहायता राशि प्रदान कर दी गई है और परिवार को अन्य सभी संभव मदद पर भी विचार किया जा रहा है।

*लापरवाही पर FIR:*
इस हादसे में लापरवाही बरतने पर *CMO, JE, ठेकेदार और ड्राइवर पर मुकदमा दर्ज* कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि आकाशीय बिजली गिरने से गुंबद का छज्जा भरभराकर गिर गया था, जिसके मलबे में दबने से दोनों अधिवक्ता गंभीर रूप से घायल हुए थे और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

*घाट पर अब अलर्ट:*
हादसे के बाद जिला प्रशासन और नगर निगम सतर्क हो गया है। घाट पर बने सभी चबूतरों और गुंबदों के पास पोस्टर लगाकर लोगों को अलर्ट किया जा रहा है।

पोस्टर पर लिखा है – *”वर्षा ऋतु और बाढ़ की संभावना को देखते हुए गेट व गुंबद से दूरी बनाए रखें। दुर्घटना हो सकती है। कृपया सावधानी बरतें – नगर निगम गोरखपुर”*

प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि बारिश के मौसम में घाट पर बने चबूतरों पर न बैठें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button