Breaking Newsभारत

लखनऊ में आज गूंजेगा ‘नंद के घर आनंद भयो’: सीएम योगी रिजर्व पुलिस लाइंस में मनाएंगे श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, राजधानी में होंगे 8 बड़े आयोजन

लखनऊ में आज गूंजेगा ‘नंद के घर आनंद भयो’: सीएम योगी रिजर्व पुलिस लाइंस में मनाएंगे श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, राजधानी में होंगे 8 बड़े आयोजन

लखनऊ। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर आज शुक्रवार को राजधानी लखनऊ कृष्णमय हो गई है। शहर के मंदिरों और धार्मिक स्थलों पर श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, राधा-कृष्ण लीला, डिजिटल झांकी, फूल बंगला, भजन संध्या और महारास जैसे भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। मुख्य आयोजन रिजर्व पुलिस लाइंस में होगा, जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल होंगे।

*शहर में जन्माष्टमी के 8 बड़े आयोजन -*

*1. रिजर्व पुलिस लाइंस में CM योगी मनाएंगे जन्मोत्सव*
रिजर्व पुलिस लाइंस में शाम 5:30 बजे श्रीकृष्ण जन्मोत्सव-2026 का भव्य आयोजन होगा। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इसे लेकर पुलिस लाइंस में विशेष तैयारियां की गई हैं।

*2. इस्कॉन मंदिर में 256 प्रकार के भोग*
सुशांत गोल्फ सिटी स्थित इस्कॉन मंदिर में 4 सितंबर को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव मनाया जाएगा। मंदिर अध्यक्ष अपरिमेय श्याम प्रभुजी के मुताबिक, महोत्सव में महाअभिषेक, 256 प्रकार के भोग, भगवान का दिव्य श्रृंगार, संकीर्तन और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। श्रील प्रभुपाद व्यास पूजा का भी विशेष आयोजन किया जाएगा।

*3. PAC परिसर में शाम 7:30 बजे जन्मोत्सव*
35वीं वाहिनी पीएसी की ओर से पीएसी परिसर में शाम 7:30 बजे श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया जाएगा। इस दौरान धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।

*4. अहमामऊ के बांके बिहारी मंदिर में रात 8 बजे आयोजन*
अहमामऊ स्थित श्री बांके बिहारी मंदिर में जगत गुरु आचार्य देवमुरारी के नेतृत्व में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया जाएगा। कार्यक्रम रात 8 बजे शुरू होगा।

*5. गनेशगंज में डिजिटल मूविंग झांकी*
न्यू गनेशगंज स्थित रामा ग्लास हाउस में शाम 7 बजे श्रीकृष्ण जन्मोत्सव और डिजिटल मूविंग झांकी का आयोजन होगा। आधुनिक तकनीक से तैयार झांकी आकर्षण का केंद्र रहेगी।

*6. डालीगंज में बाल लीला और महारास*
डालीगंज के श्री माधव मंदिर में शाम 8 बजे श्रीराधामाधव का फूलों से भव्य श्रृंगार किया जाएगा। इसके साथ कृष्ण बाल लीला और महारास का मंचन, पंचाभिषेक, भजन संध्या और आनंद उत्सव होगा।

*7. खाटू श्याम मंदिर में सजेगा फूल बंगला*
बीरबल साहनी मार्ग स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर में शाम 8 बजे श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया जाएगा। मंदिर को देशी-विदेशी फूलों से सजाकर भव्य फूल बंगला तैयार किया गया है।

*8. आलमबाग में माखन चोरी और राधा-कृष्ण लीला*
आलमबाग के रामप्रसाद खेड़ा स्थित श्री भूलेश्वर खाटू श्याम मंदिर में रात 8 बजे बच्चे माखन चोरी और राधा-कृष्ण लीला का मंचन करेंगे। यह आयोजन श्रद्धालुओं के लिए खास आकर्षण रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button