गुरुग्राम : Dhingra Kia में Kia Sorento का भव्य लॉन्च, ₹27.99 लाख की शुरुआती कीमत के साथ प्रीमियम SUV सेगमेंट में नई पेशकश

रिपोर्टर इंडिया नाउ 24 सुरेंद्र गुरुग्राम
Dhingra Kia में Kia Sorento का भव्य लॉन्च, ₹27.99 लाख की शुरुआती कीमत के साथ प्रीमियम SUV सेगमेंट में नई पेशकश

गुरुग्राम: Dhingra Kia में Kia की बहुप्रतीक्षित प्रीमियम SUV Kia Sorento का भव्य लॉन्च समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर ऑटोमोबाइल प्रेमियों, ग्राहकों, मीडिया प्रतिनिधियों तथा विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े अनेक गणमान्य लोगों की मौजूदगी रही। कार्यक्रम के दौरान नई Sorento के डिजाइन, तकनीक, परफॉर्मेंस, इंटीरियर और सेफ्टी फीचर्स को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम में BJP Kisan Morcha के National President श्री Bansi Lal Gurjar, हरियाणा के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री O.P. Dhankar जी, Kisan Morcha के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. Shambhu Kumar जी तथा हरियाणा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री Mahesh Chauhan जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
इसके अलावा श्री Khurshinder Chauhaan जी (नंबरदार एवं एडवोकेट), श्री Ravinder Khatana जी (प्रदेश मंत्री), श्री Vijay Yadav जी (मीडिया प्रभारी, हरियाणा), श्री Rajinder Bhardwaj जी (राष्ट्रीय सोशल मीडिया प्रभारी), श्री Sunil Kohli जी (भाजपा कार्यालय प्रभारी) सहित अनेक गणमान्य अतिथियों ने समारोह की शोभा बढ़ाई। इस अवसर पर Dhingra Kia के MD श्री Giriraj Dhingra जी एवं श्री Sandeep Dhingra जी की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।
ग्राहकों की जरूरतों को समझकर Kia लगातार दे रही है नए विकल्प
इस अवसर पर Dhingra Kia के MD श्री Giriraj Dhingra जी ने कहा कि Kia ने हमेशा अपने ग्राहकों की जरूरतों और उनकी बदलती अपेक्षाओं को ध्यान में रखते हुए आधुनिक तकनीक और बेहतर सुविधाओं से लैस वाहन उपलब्ध कराने पर जोर दिया है।
Sorento में प्रीमियम डिजाइन के साथ तकनीक और परफॉर्मेंस का मेल
Dhingra Kia के MD श्री Sandeep Dhingra जी ने Kia Sorento की खूबियों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि Sorento लंबे समय से प्रीमियम SUV ग्राहकों के बीच चर्चा में रही है। उन्होंने बताया कि Sorento Hybrid वैश्विक स्तर पर Kia की महत्वपूर्ण प्रीमियम SUV पेशकशों में से एक है, जो luxury, advanced technology और performance का बेहतरीन संयोजन प्रस्तुत करती है।
Dhingra Kia के CEO श्री Harish Kakkar जी ने बताया कि नई Kia Sorento की शुरुआती कीमत ₹27,99,000/- रखी गई है। उन्होंने कहा कि कीमत के साथ-साथ Sorento में मिलने वाली premium styling, advanced technology, शानदार interiors, powerful performance और safety features इसे प्रीमियम SUV खरीदारों के लिए एक आकर्षक विकल्प बनाते हैं।
दो पावरट्रेन विकल्पों के साथ पेश की गई नई Sorento
नई Kia Sorento को दो पावरट्रेन विकल्पों के साथ पेश किया गया है। इसमें 2.2 लीटर इंजन के साथ 8DCT ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन तथा 1.6 लीटर Turbo Petrol इंजन का विकल्प शामिल है।
पावरट्रेन के इन विकल्पों के साथ Sorento को बेहतर performance और comfortable driving experience देने के उद्देश्य से तैयार किया गया है।
लॉन्च समारोह में दिखा ग्राहकों और मेहमानों में उत्साह
लॉन्च के दौरान मौजूद ग्राहकों और गणमान्य अतिथियों ने Kia Sorento के premium design, spacious cabin, advanced technology, performance और safety features की सराहना की। वाहन के डिजाइन और फीचर्स को लेकर ग्राहकों में विशेष उत्साह देखने को मिला।
भव्य लॉन्च समारोह का समापन सभी मुख्य अतिथियों, गणमान्य लोगों, ग्राहकों और मीडिया प्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए किया गया।



