Breaking Newsक्राइमभारत

गाजीपुर : सैदपुर पुलिस ने अपहृत नाबालिग को सकुशल किया बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

सैदपुर पुलिस ने अपहृत नाबालिग को सकुशल किया बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

सर्विलांस सेल की मदद से मिली सफलता, दोनों अभियुक्तों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू

गाजीपुर, 15 जुलाई। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सैदपुर पुलिस ने एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए अपहरण के मामले में अपहृत नाबालिग पीड़िता को सकुशल बरामद कर लिया। इस कार्रवाई में पुलिस ने मामले से जुड़े दो अभियुक्तों को भी गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार, महिला उपनिरीक्षक श्वेता कुमारी ने अपनी टीम एवं सर्विलांस सेल की सहायता से बुधवार को चेकिंग के दौरान मु0अ0सं0 410/25 से संबंधित नाबालिग पीड़िता को सुरक्षित बरामद किया। साथ ही मामले में नामजद दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया।गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान सुमित (20 वर्ष) पुत्र नगीना तथा राज (19 वर्ष) पुत्र नगीना, निवासी ग्राम नारायनपुर ककरही, थाना सैदपुर, जनपद गाजीपुर के रूप में हुई है।पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 61(2) एवं 137(2) के तहत दर्ज मुकदमे के संबंध में की गई। पुलिस ने बताया कि बरामदगी और गिरफ्तारी के बाद मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार प्रकरण में आगे की विवेचना के क्रम में अन्य प्रासंगिक धाराएं भी जोड़ी गई हैं।इस अभियान को महिला उपनिरीक्षक श्वेता कुमारी एवं थाना सैदपुर पुलिस टीम ने सफलतापूर्वक अंजाम दिया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि महिलाओं और बच्चों से जुड़े अपराधों के मामलों में त्वरित कार्रवाई जनपद पुलिस की प्राथमिकता है तथा ऐसे मामलों में आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button