गाजीपुर : शादियाबाद पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के मामले में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

शादियाबाद पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के मामले में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
चेकिंग अभियान के दौरान करारबीर-यूसुफपुर चौराहे से गिरफ्तारी, मोबाइल फोन भी बरामद
गाजीपुर, 15 जुलाई। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत शादियाबाद पुलिस को एक और सफलता मिली है। थाना शादियाबाद पुलिस ने गैर इरादतन हत्या से जुड़े मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक मोबाइल फोन बरामद किया है।पुलिस के अनुसार, बुधवार को उपनिरीक्षक सचिन सिंह अपनी टीम के साथ करारबीर ग्राम यूसुफपुर स्थित चौराहे पर चेकिंग अभियान चला रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर मु0अ0सं0 162/2026 में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 304(2) एवं 317(2) के तहत वांछित अभियुक्त अजय कुमार (22 वर्ष) निवासी ग्राम खुटहन, थाना शादियाबाद, जनपद गाजीपुर को गिरफ्तार कर लिया गया।पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के पास से एक सैमसंग गैलेक्सी मोबाइल फोन बरामद किया गया है। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।पुलिस के अनुसार अभियुक्त के विरुद्ध थाना शादियाबाद में दर्ज मु0अ0सं0 162/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 304(2)/317(2) में मामला दर्ज है।गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक सचिन सिंह एवं थाना शादियाबाद की पुलिस टीम शामिल रही। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

