Breaking Newsभारत

गाजीपुर : सम्पूर्ण समाधान दिवस में 471 शिकायतें प्राप्त, 37 का मौके पर निस्तारण

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 471 शिकायतें प्राप्त, 37 का मौके पर निस्तारण

गाजीपुर, 05 सितम्बर। जनसमस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के उद्देश्य से शनिवार को जनपद की सभी तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। तहसील सेवराई में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में कुल 102 शिकायत एवं प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 06 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया।जिला सूचना कार्यालय के अनुसार जनपद की सातों तहसीलों में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 471 शिकायत एवं प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। इनमें से 37 मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों को संबंधित विभागीय अधिकारियों को सौंपते हुए निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए गए।

तहसीलवार स्थिति इस प्रकार रही—

तहसील सदर: 75 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें 05 का मौके पर निस्तारण किया गया।

तहसील मुहम्मदाबाद: 76 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें 07 का मौके पर निस्तारण किया गया।

तहसील जमानियां: 55 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें 06 का मौके पर निस्तारण किया गया।

तहसील जखनियां: 84 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें 07 का मौके पर निस्तारण किया गया।

तहसील सैदपुर: 55 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें 02 का मौके पर निस्तारण किया गया।

तहसील कासिमाबाद: 24 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें 04 का मौके पर निस्तारण किया गया।

तहसील सेवराई: 102 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें 06 का मौके पर निस्तारण किया गया।

सम्पूर्ण समाधान दिवस में अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याएं सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को शिकायतों का निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जनशिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button