Breaking Newsभारत

गाजीपुर : बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य तेज, प्रभावित परिवारों तक पहुंचाई जा रही आवश्यक सहायता

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य तेज, प्रभावित परिवारों तक पहुंचाई जा रही आवश्यक सहायता

गाजीपुर, 05 सितम्बर। जनपद में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला के कुशल नेतृत्व में जिला प्रशासन द्वारा प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य लगातार संचालित किए जा रहे हैं। प्रशासनिक अधिकारी एवं राहत टीमें बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचकर लोगों की समस्याओं की जानकारी लेने के साथ उन्हें आवश्यक सहायता उपलब्ध करा रही हैं।बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लोगों की सुरक्षा को देखते हुए नदियों के किनारे बैरिकेडिंग कराने, चेतावनी बोर्ड लगाने और अनाउंसमेंट के माध्यम से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए जागरूक किया जा रहा है। प्रशासन की ओर से संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है।इसी क्रम में तहसील जमानियां के तियरी गांव में बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत सामग्री वितरित की गई। वहीं ग्राम कालनपुर सहित अन्य स्थानों पर नाविकों को लंच पैकेट उपलब्ध कराए गए। ग्राम चक खान मुहम्मद में भी बाढ़ प्रभावित लोगों को लंच पैकेट वितरित किए गए। प्रशासन द्वारा अन्य प्रभावित क्षेत्रों में भी जरूरत के अनुसार राहत सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पशुओं की देखभाल और उनके लिए चारे की व्यवस्था पर भी प्रशासन का विशेष ध्यान है। तहसील मुहम्मदाबाद के ग्राम फिरोजपुर एवं धरमपुरा में पशुओं के लिए भूसा वितरित किया गया। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि प्रभावित क्षेत्रों में पशुपालकों को आवश्यकता के अनुसार चारा एवं अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।इसी क्रम में दीनापुर करंडा स्थित बाढ़ शरणालय में 356 बाढ़ राहत किट वितरित की गईं। इन राहत किट का लाभ ग्राम महबलपुर एवं मकसूदनपुर के बाढ़ प्रभावित लाभार्थियों को दिया गया।जिला प्रशासन द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। प्रभावित परिवारों को भोजन, राहत सामग्री एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं समय से उपलब्ध कराने के लिए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है। प्रशासन की प्राथमिकता बाढ़ प्रभावित नागरिकों को समयबद्ध राहत उपलब्ध कराने के साथ उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना है।जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि बाढ़ की स्थिति को देखते हुए प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें और अनावश्यक रूप से नदी एवं जलभराव वाले क्षेत्रों में न जाएं। किसी भी आपात स्थिति में तत्काल संबंधित अधिकारी अथवा कंट्रोल रूम को सूचना दें, ताकि समय रहते आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button