Breaking Newsभारतराजनीति

संपूर्ण क्रांति’ के प्रणेता लोकनायक जयप्रकाश नारायण ने भारतीय लोकतंत्र को मजबूत बनाने और सामाजिक न्याय की स्थापना के लिए उन्होंने अमूल्य योगदान दिया _ब्रजेश कुमार गौतम

संपूर्ण क्रांति’ के प्रणेता लोकनायक जयप्रकाश नारायण ने भारतीय लोकतंत्र को मजबूत बनाने और सामाजिक न्याय की स्थापना के लिए उन्होंने अमूल्य योगदान दिया _ब्रजेश कुमार गौतम

महान समाजवादी नेता, संपूर्ण क्रांति के उद्घोषक ‘लोकनायक’ जयप्रकाश नारायण जी की जयंती सपा के बेतियाहाता स्थित कार्यालय पर जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम की अध्यक्षता में मनाई गई संचालन जिला महासचिव रामनाथ यादव व महानगर अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी ने किया नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम ने कहा कि भारत के महान स्वतंत्रता सेनानी, कुशल राजनीतिज्ञ और ‘संपूर्ण क्रांति’ के प्रणेता लोकनायक जयप्रकाश नारायण ने भारतीय लोकतंत्र को मजबूत बनाने और सामाजिक न्याय की स्थापना के लिए उन्होंने अमूल्य योगदान दिया ।जयप्रकाश नारायण जी को ‘संपूर्ण क्रांति’ के आह्वान के लिए सबसे अधिक याद किया जाता है। इस आन्दोलन ने भारतीय राजनीति की दिशा बदल दी। संपूर्ण क्रांति का अर्थ केवल सत्ता परिवर्तन नहीं था, नैतिक, सांस्कृतिक, आर्थिक, राजनीतिक और शैक्षणिक क्षेत्र में मूलभूत परिवर्तन लाना था। उनका मानना था कि व्यवस्था में सुधार के लिए व्यक्ति के सुधार से शुरुआत होनी चाहिए।देश में आजादी की लड़ाई से लेकर वर्ष 1977 तक तमाम आंदोलनों की मशाल थामने वाले जेपी यानी जयप्रकाश नारायण का नाम देश के ऐसे शख्स के रूप में उभरता है जिन्होंने अपने विचारों, दर्शन तथा व्यक्तित्व से देश की दिशा तय की थी। उनका नाम लेते ही एक साथ उनके बारे में लोगों के मन में कई छवियां उभरती हैं ।लोकनायक के शब्द को असलियत में चरितार्थ करने वाले जयप्रकाश नारायण अत्यंत समर्पित जननायक और मानवतावादी चिंतक तो थे ही इसके साथ-साथ उनकी छवि अत्यंत शालीन और मर्यादित सार्वजनिक जीवन जीने वाले व्यक्ति की भी है। उनका समाजवाद का नारा आज भी हर तरफ गूंज रहा है। आज उनकी जयंती उनको शत शत नमन इस दौरान प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम महानगर अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी जिला महासचिव रामनाथ यादव पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश यादव जिला उपाध्यक्ष मिर्जा कदीर बेग संजय पहलवान सुरेंद्र निषाद मैना भाई राघवेंद्र तिवारी राजू राहुल यादव भृगुनाथ निषाद विद्या सागर उर्फ छोटू कमल किशोर यादव गवीश दुबे धन्नजय सिंह सैथवार अमरजीत यादव बालेन्द्र यादव सोहराब खान इमरान खान जितेंद्र श्रीवास्तव रविन्द्र यादव फिरदौस आलम सर्वेश यादव धन्नजय यादव आर बी यादव मोहम्मद सलीम छवि नाथ यादव विशाल कुमार नित्यानंद यादव मोहम्मद अली अरुण यादव समीर निषाद आदि मौजूद रहे l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button