बस्ती : युवाओं के आदर्श हैं स्वामी विवेकानंद : दिनेश प्रताप सिंह

युवाओं के आदर्श हैं स्वामी विवेकानंद : दिनेश प्रताप सिंह
इण्डिया नाऊ 24
जिला संवाददाता बस्ती
नवीन कुमार
बस्ती। नगर पंचायत नगर में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा स्थापित हुई। वृहस्पतिवार को नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नीलम सिंह राना ने समारोह पूर्वक प्रतिमा का अनावरण किया। उन्होंने स्वामी विवेकानंद जी को युगपुरुष बताते हुए कहा कि उनके विचार युवाओं के लिए सदैव प्रेरणा श्रोत रहेंगे। कहा कि देश की समृद्ध विरासत को सम्मान देना नगर पंचायत का दायित्व है। उत्तर प्रदेश राज्य पंचायत परिषद के प्रदेश अध्यक्ष श्री राना दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि सन् 1893 में अमेरिका के शिकागो में विश्व धर्म संसद में स्वामी विवेकानंद जी द्वारा दिए गए , प्रसिद्ध भाषण की स्मृति में उसी तिथि पर प्रतिमा स्थापित करना अविस्मरणीय कदम है। अधिशाषी अभियंता श्रृष्टि सिंह ने सभी का आभार जताते हुए कहा कि नगर पंचायत नगर शासन की मंशा के अनुरूप पात्रों को लाभान्वित कराने हेतु कृत संकल्पित है। इस अवसर पर देवेश धर द्विवेदी , इष्टदेव धर द्विवेदी , कायस्थ वाहिनी के संस्थापक पंकज भैया , चित्रांश क्लब के अध्यक्ष राजेश चित्रगुप्त , कृष्ण कुमार प्रजापति , मयंक श्रीवास्तव , मनीष श्रीवास्तव , अजय कुमार , सभासद विजय जैसवाल , दिनेश चौरसिया , चन्द्र मौली धर द्विवेदी , संदीप कुमार , रामबरन भारती , प्रदीप निषाद , राजेश पाण्डेय , सूरज द्विवेदी , अतुल दूबे , अनुराग दुबे , राम सजन यादव , वंशीधर , विन्दूलाल मौजूद रहे। संचालन अविनाश श्रीवास्तव ने किया।