Breaking Newsक्राइमभारत

गाजीपुर : नोनहरा पुलिस ने पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

नोनहरा पुलिस ने पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

गाजीपुर, 06 सितंबर 2026। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत नोनहरा थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार, उपनिरीक्षक अविनाश मणि तिवारी मय हमराह द्वारा थाना नोनहरा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 336/2025, धारा 137(2), 87, 65(1) बीएनएस एवं 5जे(2)/6 पॉक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त की तलाश की जा रही थी। इसी क्रम में पुलिस टीम ने ग्राम फतेपुर अटँवा हाल्ट, थाना नोनहरा के पास से वांछित अभियुक्त शुभम गुप्ता उर्फ शिवम पुत्र स्व. विजय गुप्ता, निवासी ग्राम लखमीपुर, थाना नोनहरा, जनपद गाजीपुर को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त के संबंध में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:
उपनिरीक्षक अविनाश मणि तिवारी मय हमराह, थाना नोनहरा, जनपद गाजीपुर।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button