बस्ती : श्रीराम धाम निःशुल्क यात्रा का जत्था अयोध्या के लिए रवाना

श्रीराम धाम निःशुल्क यात्रा का जत्था अयोध्या के लिए रवाना
इण्डिया नाऊ 24
जिला संवाददाता बस्ती
नवीन कुमार

बस्ती। रविवार को नगर पंचायत नगर में श्रीराम धाम निःशुल्क यात्रा का दूसरा जत्था अयोध्या रवाना हुआ। 24 श्रद्धालुओं के दल को नगर पंचायत नगर की अध्यक्ष नीलम सिंह राना ने झंडी दिखाकर मंगल यात्रा की कामना की तथा अंग वस्त्र पहनाकर यात्रियों का स्वागत किया गया। अध्यक्ष और सभासदों ने श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा किया। अध्यक्ष नीलम सिंह राना ने कहा कि नगर पंचायत के 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के श्रद्धालुओं को ये सुविधाएं निःशुल्क प्रदान की जाती है। प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को यह यात्रा निरंतर चलती रहेगी। इच्छुक श्रद्धालु नगर पंचायत लोप कार्यालय पर किसी भी कार्य दिवस पर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। नगर श्री दुर्गा मंदिर से यात्रा शुरू होकर अयोध्या धाम स्थित श्री हनुमान गढ़ी मंदिर , श्री राम जन्मभूमि तथा बस्ती के मखौड़ा धाम और महर्षि वशिष्ठ आश्रम बढ़नी मिश्र होते हुए पुन श्रद्धालु नगर पंचायत वापस आएंगे। यात्रियों की सुविधा के लिए नगर पंचायत के 6 कर्मयोगीयो की टीम लगाई गई है। जलपान की व्यवस्था भी नगर पंचायत द्वारा की गई है। उत्तर प्रदेश राज्य पंचायत परिषद के प्रदेश अध्यक्ष राना दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि नगर देश की पहली नगर पंचायत है जहां इस तरह की एक दर्जन अनूठी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होंने नगर को देश का एक माडल नगर पंचायत बनाने में सभी से सहयोग की अपील किया। इस अवसर पर सभासद दिनेश चौरसिया , तुलसी राम , राजेश पाण्डेय , विन्दूलाल , सत्यराम , अखिलेश यादव सहित अनेक लोग मौजूद रहे।



