बस्ती : ठंड व घने कोहरे में सड़क सुरक्षा के लिए सराहनीय पहल

ठंड व घने कोहरे में सड़क सुरक्षा के लिए सराहनीय पहल
इण्डिया नाऊ 24
जिला संवाददाता बस्ती
नवीन कुमार

बस्ती (कलवारी)। जिले के कलवारी क्षेत्र में बढ़ती ठंड और घने कोहरे के कारण संभावित सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से एक सराहनीय जनहित अभियान चलाया गया। राम जानकी मार्ग के देवदूत डां प्रेम त्रिपाठी एवं थानाध्यक्ष कलवारी गजेन्द्र प्रताप सिंह के संयुक्त नेतृत्व में कलवारी , कुसौरा व बेइली मार्ग सहित क्षेत्र के प्रमुख ब्लैक स्पांट चिन्हित कर सुरक्षा उपाय किए गए। अभियान के तहत सड़क किनारे लगे खंभों , पेड़ों तथा खतरनाक मोड़ों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाए गए , जिससे रात और कोहरे में वाहन चालकों को मार्ग स्पष्ट दिखाई दे सके। इस पहल से कम दृश्यता की स्थिति में भी दुर्घटनाओं की आशंका कम होने की उम्मीद है। डां प्रेम त्रिपाठी ने कहा कि कोहरे के मौसम में सतर्कता बेहद जरूरी है। वहीं थानाध्यक्ष गजेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि छोटी लेकिन प्रभावी पहल से जान – माल की सुरक्षा संभव है। इस दौरान लोगों को यातायात नियमों , हेलमेट , सीट बेल्ट व सुरक्षित दूरी बनाए रखने के प्रति जागरूक किया गया।



