Breaking Newsभारत

गाजीपुर : आंगनबाड़ी सहायिकाओं की जॉइनिंग में धन उगाही बर्दाश्त नहीं, दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई : जिलाधिकारी

आंगनबाड़ी सहायिकाओं की जॉइनिंग में धन उगाही बर्दाश्त नहीं, दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई : जिलाधिकार

गाजीपुर। विकास भवन स्थित ऑडिटोरियम सभागार में आयोजित 1328 नवचयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं के नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि जॉइनिंग प्रक्रिया के दौरान किसी भी अधिकारी या कर्मचारी द्वारा अवैध धन उगाही अथवा पैसे की मांग किए जाने की शिकायत मिलने पर संबंधित के विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप पूरी चयन प्रक्रिया पारदर्शिता और निष्पक्षता के आधार पर संपन्न की गई है। ऐसे में नियुक्ति एवं कार्यभार ग्रहण करने की प्रक्रिया भी पूरी तरह पारदर्शी होनी चाहिए। उन्होंने नवचयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं से अपील की कि यदि कोई व्यक्ति जॉइनिंग के नाम पर धन की मांग करता है तो इसकी सूचना तत्काल जिला प्रशासन को दें।उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर भ्रष्टाचार या अनियमितता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा दोषी पाए जाने वाले अधिकारी या कर्मचारी के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।जिलाधिकारी ने सभी चयनित सहायिकाओं को बधाई देते हुए अपने दायित्वों का ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी सहायिकाएं बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य, टीकाकरण तथा गर्भवती एवं धात्री महिलाओं की देखभाल जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं को धरातल पर सफल बनाने में अहम भूमिका निभाती हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button