Breaking Newsभारत

स्वामी रामकृष्ण इंटर कॉलेज में 11 दिसम्बर को निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन

बेद प्रकाश पाण्डेय ब्यूरो चीफ गाजीपुर।

आज दिनांक।07/12/025क़ो

स्वामी रामकृष्ण इंटर कॉलेज में 11 दिसम्बर को निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन

जखनियां/गाज़ीपुर– आर जे शंकरा आई हॉस्पिटल (जिला अंधता निवारण समिति वाराणसी से सम्बद्ध) एवं स्वामी रामकृष्ण इंटर कॉलेज, जाहीं झोटना गाज़ीपुर के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 11 दिसम्बर 2025, दिन गुरुवार को निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक स्वामी रामकृष्ण इंटर कॉलेज परिसर में संचालित होगा।शिविर में अनुभवी नेत्र रोग विशेषज्ञों द्वारा विस्तृत नेत्र जांच, तत्काल निदान, तथा आवश्यक परामर्श उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही, जांच के उपरांत मोतियाबिन्द से सम्बन्धित मरीजों को लेंस प्रत्यारोपण विधि द्वारा निःशुल्क ऑपरेशन हेतु चयनित किया जाएगा।सर्जरी हेतु चयनित मरीजों को मिलने वाली सुविधाएँ पूरी तरह निःशुल्क नेत्र शल्य चिकित्सा,निःशुल्क पौष्टिक भोजन,निःशुल्क आवास/ठहरने की सुविधा,निःशुल्क आवश्यक दवाएँ,निःशुल्क परिवहन सुविधा ऑपरेशन स्थल: आर जे शंकरा आई हॉस्पिटल शिविर के लिए पंजीकरण प्रारम्भ,शिविर हेतु निःशुल्क पंजीकरण प्रारम्भ हो चुका है। इच्छुक मरीज प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक स्वामी रामकृष्ण इंटर कॉलेज में पहुँचकर आधार कार्ड की छायाप्रति एवं अपना मोबाइल नंबर जमा कर पंजीकरण करा सकते हैं।सम्पर्क सूत्र-9889542506,9511150899 (शंकरा)स्वामी रामकृष्ण इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रमोद मिश्रा ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button