समाज को अहिंसा, त्याग और सत्य का संदेश देकर बुद्ध ने मानवता के कल्याण का मार्ग दिखाया,_ब्रजेश कुमार गौतम

समाज को अहिंसा, त्याग और सत्य का संदेश देकर बुद्ध ने मानवता के कल्याण का मार्ग दिखाया,_ब्रजेश कुमार गौतम
समाजवादी पार्टी के बेतियाहाता स्थित कार्यालय पर जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम की अध्यक्षता में बुद्ध पूर्णिमा पर भगवान बुद्ध की जयन्ती मनाई गई संचालन जिला महासचिव रामनाथ यादव ने किया। उपस्थित नेताओं ने भगवान बुद्ध के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दीप जलाकर नमन किया तथा उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम ने कहा कि भगवान बुद्ध ने अहिंसा, करूणा और प्रेम का सन्देश दिया।जिलाध्यक्ष ने कहा कि भगवान बुद्ध का करुणा, अहिंसा और प्रेम का संदेश आज भी मानवता के लिए मार्गदर्शक हैं। बुद्ध पूर्णिमा का दिन अत्यंत पावन है, क्योंकि इसी दिन भगवान बुद्ध का जन्म, ज्ञान प्राप्ति और महानिर्वाण तीनों घटनाएं घटी थीं।समाज को अहिंसा, त्याग और सत्य का संदेश देकर बुद्ध ने मानवता के कल्याण का मार्ग दिखाया,जो हमें सदैव प्रेरित करता रहेगा। इस दौरान प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम जिला महासचिव रामनाथ यादव पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश यादव जिला उपाध्यक्ष मिर्जा कदीर बेग जियाउल इस्लाम बृजनाथ मौर्य कृष्ण कुमार त्रिपाठी मैना भाई राघवेंद्र तिवारी राजू जयप्रकाश यादव हीरालाल यादव देवेंद्र प्रताप शाही छोटे लाल राजभर पप्पू यादव सुशीला भारती भृगुनाथ निषाद अनिल भारती सुरज जायसवाल अविनाश तिवारी सच्चिदानंद यादव सन्तोष मौर्य आजम लारी रियाज मेकरानी अभिमन्यु मौर्य अफसैन हैदर अमीरुद्दीन अंसारी सन्तोष यादव नौरंग चौधरी प्रविंद्र यादव बालेंद्र यादव सुनील मौर्य धनंजय यादव शकील शाही अनवार आलम महेंद्र निषाद आविद अली अशोक तिवारी राजू साहनी दिलिप साधु मोहन आदि मौजूद रहे l