गाजीपुर : जखनिया में भव्य तिरंगा यात्रा, शहीद राम उग्र पाण्डेय की प्रतिमा पर माल्यार्पण

बेद प्रकाश पाण्डेय ब्यूरो चीफ गाजीपुर।
आज दिनांक।13/08/025को
जखनिया में भव्य तिरंगा यात्रा, शहीद राम उग्र पाण्डेय की प्रतिमा पर माल्यार्पण
गाजीपुर। स्वतंत्रता दिवस के पूर्व जखनिया में जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह की अगुवाई में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ दि शन साइन पब्लिक स्कूल से हुआ, जो जखनिया बाजार होते हुए शहीद राम उग्र पाण्डेय की प्रतिमा स्थल पर पहुंची। वहां माल्यार्पण कर शहीदों को नमन किया गया और कार्यक्रम का समापन हुआ।
कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में भाजपा के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी पारस नाथ राय ने भाग लिया। उन्होंने शहीदों के बलिदान को याद करते हुए तिरंगे की महत्ता पर प्रकाश डाला और कहा कि “तिरंगे के सम्मान के लिए हर नागरिक को हमेशा तत्पर रहना चाहिए।”
जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने कहा कि “जखनिया में निकली यह तिरंगा यात्रा भारत की एकता और राष्ट्रप्रेम का प्रतीक है, जो समाज में एक बेहतरीन मिसाल पेश करती है।”
इस अवसर पर दि शन साइन पब्लिक स्कूल के प्रबंधक, भाजपा जिला उपाध्यक्ष विपिन सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश राजभर, मंडल अध्यक्ष धर्मवीर भारद्वाज, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सर्वानंद सिंह, ग्राम प्रधान जखनिया नंदलाल गुप्ता उर्फ नंदू, वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक गुप्ता, व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष प्रमोद वर्मा, व्यापार मंडल के अध्यक्ष वीरेंद्र पांण्डेय, राकेश सिंह, अंकुर सिंह, अवधेश यति, प्रशांत सिंह, टिंकू सिंह, इंद्रजीत सिंह उर्फ अंटू सिंह, संतोष सिंह, राजेश दुबे सहित भाजपा कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में सम्मानित क्षेत्रवासी मौजूद रहे।