क्राइमभारत

पुलिस विभाग में तीन कर्मियों को मिली पदोन्नति, एसपी ने स्टार और फीती लगाकर दी शुभकामनाएं

अनूप कुमार पाण्डेय और मेवा लाल मौर्या बने निरीक्षक, राधा यादव मुख्य आरक्षी पद पर पदोन्नत

पुलिस विभाग में तीन कर्मियों को मिली पदोन्नति, एसपी ने स्टार और फीती लगाकर दी शुभकामनाएं

 

अनूप कुमार पाण्डेय और मेवा लाल मौर्या बने निरीक्षक, राधा यादव मुख्य आरक्षी पद पर पदोन्नत

 

गाजीपुर। पुलिस विभाग में उत्कृष्ट सेवाओं और विभागीय प्रक्रिया के तहत तीन पुलिसकर्मियों को पदोन्नति मिलने पर मंगलवार को पुलिस अधीक्षक गाजीपुर ने उन्हें सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने पदोन्नत पुलिसकर्मियों के कंधों पर स्टार और वर्दी पर फीती लगाकर उन्हें नई जिम्मेदारी का एहसास कराया तथा पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ जनता की सेवा करने के लिए प्रेरित किया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, उपनिरीक्षक अनूप कुमार पाण्डेय तथा उपनिरीक्षक मेवा लाल मौर्या को निरीक्षक पद पर पदोन्नति मिली है। वहीं महिला आरक्षी राधा यादव को आरक्षी पद से मुख्य आरक्षी के पद पर पदोन्नत किया गया है। इस उपलब्धि पर पुलिस अधीक्षक ने दोनों पदोन्नत उपनिरीक्षकों को निरीक्षक पद के स्टार लगाकर सम्मानित किया, जबकि राधा यादव को मुख्य आरक्षी पद की फीती लगाई।इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने सभी पदोन्नत पुलिसकर्मियों को बधाई देते हुए कहा कि पदोन्नति के साथ जिम्मेदारियां भी बढ़ जाती हैं। पुलिस विभाग में अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और जनसेवा सर्वोपरि है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी पुलिसकर्मी अपने नए पद के अनुरूप दायित्वों का निर्वहन करते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आमजन को न्याय एवं सुरक्षा उपलब्ध कराने में पूरी तत्परता से कार्य करेंगे।कार्यक्रम के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण भी मौजूद रहे। पदोन्नति मिलने पर पुलिसकर्मियों में खुशी का माहौल रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button