क्राइमभारत

100 दिनों में वाराणसी जोन पुलिस ने बरामद किए 3881 गुमशुदा मोबाइल फोन

8.14 करोड़ रुपये से अधिक कीमत के मोबाइल बरामद, गाजीपुर के 379 मोबाइल भी शामिल

100 दिनों में वाराणसी जोन पुलिस ने बरामद किए 3881 गुमशुदा मोबाइल फोन

 

8.14 करोड़ रुपये से अधिक कीमत के मोबाइल बरामद, गाजीपुर के 379 मोबाइल भी शामिल

 

वाराणसी। वाराणसी जोन पुलिस ने गुमशुदा और खोए हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। एक अगस्त 2026 से सात नवंबर 2026 तक 100 दिनों के भीतर जोन के नौ जनपदों में कुल 3881 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। इनकी अनुमानित कीमत 8 करोड़ 14 लाख 55 हजार रुपये बताई गई है। बरामद मोबाइल फोन उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किए गए हैं।अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन श्री नवीन अरोरा के आगमन के बाद गुमशुदा और खोए हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए विशेष अभियान चलाया गया। इसके तहत भारत सरकार के संचार मंत्रालय के दूरसंचार विभाग द्वारा विकसित सीईआईआर (CEIR) पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के आधार पर जोन के सभी नौ जनपदों में संबंधित थानों और स्वाट/सर्विलांस टीमों ने लगातार कार्रवाई की।पुलिस के अनुसार, मोबाइल रिकवरी के मामले में सितंबर माह में वाराणसी जोन उत्तर प्रदेश के सभी जोन में प्रथम स्थान पर रहा। इस अभियान के तहत बरामद मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों को वापस किए गए।जनपदवार आंकड़ों पर नजर डालें तो जौनपुर में सर्वाधिक 949 मोबाइल फोन बरामद किए गए, जिनकी अनुमानित कीमत 1 करोड़ 57 लाख रुपये है। आजमगढ़ में 783 मोबाइल फोन, सोनभद्र में 436, गाजीपुर में 379, मऊ में 365, चंदौली में 285, बलिया में 244, मीरजापुर में 224 और भदोही में 216 मोबाइल फोन बरामद हुए।गाजीपुर जनपद में 379 मोबाइल फोन की बरामदगी पुलिस की इस कार्रवाई की महत्वपूर्ण उपलब्धि है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि मोबाइल फोन गुम या चोरी होने पर घबराएं नहीं और तत्काल सीईआईआर पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराएं। इसके अलावा नजदीकी सीएससी केंद्र, संबंधित पुलिस थाने अथवा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में भी प्रार्थना पत्र देकर सहायता प्राप्त कर सकते हैं।पुलिस ने लोगों को सलाह दी है कि वे अपने मोबाइल फोन का आईएमईआई नंबर सुरक्षित रखें, जिससे गुम या चोरी हुए मोबाइल की तलाश और बरामदगी में मदद मिल सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button